Trusted Source Image

UPSSSC Exam Calendar 2026: यूपीएसएसएससी एग्जाम कैलेंडर जून माह तक की परीक्षाओं के लिए जारी, शेड्यूल जांचें

Abhay Pratap Singh | March 1, 2026 | 11:38 AM IST | 2 mins read

यूपीएसएसएससी एग्जाम कैलेंडर 2026 के अनुसार, अनुदेशक मैकेनिक (डीजल) और अनुदेशक वायरमैन पदों के लिए साक्षात्कार क्रमश: 12 और 13 मार्च को आयोजित किया जाएगा।

यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जनवरी 2026 से जून 2026 माह तक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा/ टाइपिंग टेस्ट/ इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया है। यूपीएसएसएससी एग्जाम कैलेंडर 2026 के अनुसार, अनुदेशक मैकेनिक (डीजल) और अनुदेशक वायरमैन पदों के लिए साक्षात्कार क्रमश: 12 और 13 मार्च को आयोजित किया जाएगा।

UPSSSC Exam Calendar 2026 Out: भर्ती परीक्षा

  • मार्च 2026 - अनुदेशक मैकेनिक, वायरमैन, प्लंबर और टेक्नीशियन पदों का साक्षात्कार।
  • अप्रैल 2026 - सहायक सांख्यिकी अधिकारी और अनुदेशक वेल्डर का साक्षात्कार। 26 अप्रैल की तिथि को आरक्षित रखा गया है।
  • मई 2026 - अनुदेशक फैशन टेक्नोलॉजी, ड्रेस मेकिंग, स्वींग टेक्नोलॉजी, बेसिक कास्मेटोलॉजी के लिए इंटरव्यू। 3 मई की तिथि आरक्षित है।
  • जून 2026 - जूनियर सहायक मुख्य परीक्षा की टाइपिंग टेस्ट, अनुदेशक टर्नर, फिटर, मशीनिष्ट, मैकेनिक का साक्षात्कार।

आयोग की ओर से यूपीएसएसएससी परीक्षा जनवरी-जून 2026 कैलेंडर आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग विभिन्न पदों के लिए अनेक परीक्षाएं आयोजित करता है। आवेदक यूपीएसएसएससी परीक्षा कैलेंडर 2026 से परीक्षा तिथि, शारीरिक परीक्षा तिथि और व्यक्तिगत साक्षात्कार तिथि की जांच कर सकते हैं।

Also readUPSSSC Exam 2024 Typing Test Result: यूपी सहायक स्टोर कीपर टाइपिंग टेस्ट रिजल्ट जारी, 702 अभ्यर्थी हुए सफल

UPSSSC Exam Calendar 2026 PDF Download: यूपीएसएसएससी परीक्षा कैलेंडर 2026

नीचे सारणी में उम्मीदवार यूपीएसएसएससी द्वारा आयोजित जनवरी से लेकर जून 2026 तक की परीक्षाओं का कार्यक्रम जांच सकते हैं:

परीक्षा विवरणलिखित परीक्षा/ टाइपिंग टेस्ट/ साक्षात्कार

स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा तिथि – लिखित परीक्षा

11 जनवरी 2026

आशुलिपिक मुख्य परीक्षा की लिखित परीक्षा

20 जनवरी 2026

जूनियर असिस्टेंट मुख्य परीक्षा की लिखित परीक्षा

1 फरवरी 2026

वन रक्षक एवं वन्यजीव रक्षक मुख्य परीक्षा – शारीरिक मानक एवं दक्षता परीक्षा

10 फरवरी 2026 से 19 फरवरी 2026 तक

प्रवर्तन कांस्टेबल (सामान्य चयन) मुख्य परीक्षा तिथि – शारीरिक मानक एवं दक्षता परीक्षा

22 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक

इंस्ट्रक्टर मैकेनिकल (डीजल) पदों के लिए साक्षात्कार

12 मार्च 2026

इंस्ट्रक्टर वायरमैन पदों के लिए साक्षात्कार

13 मार्च 2026

इंस्ट्रक्टर मैकेनिकल (रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग) पदों के लिए साक्षात्कार

17 मार्च 2026 से 20 मार्च 2026 तक

इंस्ट्रक्टर प्लंबर पदों के लिए साक्षात्कार

23 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक

इंस्ट्रक्टर पावर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम पदों के लिए साक्षात्कार

28 मार्च 2026

सहायक सांख्यिकी अधिकारी पदों के लिए साक्षात्कार

अप्रैल 2026

इंस्ट्रक्टर वेल्डर पदों के लिए साक्षात्कार

अप्रैल 2026

फैशन टेक्नोलॉजी इंस्ट्रक्टर पदों के लिए साक्षात्कार

मई 2026

ड्रेस मेकिंग पदों के लिए साक्षात्कार

मई 2026

अनुदेशक स्वींग टेक्नोलॉजी के लिए साक्षात्कार

मई 2026

इंस्ट्रक्टर बेसिक कॉस्मेटोलॉजी पदों के लिए साक्षात्कार

मई 2026

जूनियर असिस्टेंट मुख्य परीक्षा – टाइपिंग टेस्ट

मई/जून 2026

इंस्ट्रक्टर टर्नर पदों के लिए साक्षात्कार

जून 2026

इंस्ट्रक्टर फिटर पदों के लिए साक्षात्कार

जून 2026

इंस्ट्रक्टर मशीनिस्ट पदों के लिए साक्षात्कार

जून 2026

मोटर वाहन प्रशिक्षक मैकेनिक पदों के लिए साक्षात्कार

जून 2026

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications