Abhay Pratap Singh | February 26, 2026 | 10:34 AM IST | 1 min read
यूपी सहायक स्टोर कीपर टाइपिंग टेस्ट रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-02-परीक्षा/2024 के तहत सहायक स्टोर कीपर व सहायक ग्रेड-3 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित टाइपिंग टेस्ट का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना रोल नंबर जांच सकते हैं।
यूपी सहायक स्टोर कीपर टाइपिंग टेस्ट रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। टाइपिंग टेस्ट में सफल 702 उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा।
नोटिस के अनुसार, “सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उत्तर प्रदेश के नियंत्रणाधीन सहायक स्टोरकीपर के 199 पद तथा यूपी पुलिस आवास निगम लि. के नियंत्रणाधीन सहायक ग्रेड-तीन का 1 पद (कुल रिक्त 200 पद) भरने के लिए लिखित परीक्षा (मुख्य) के आधार पर टाइपिंग परीक्षा के लिए कुल 1526 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था।”
यूपीएसएसएससी असिस्टेंट स्टोर कीपर टाइपिंग टेस्ट 18 दिसंबर, 2025 को आयोजित किया गया, जबकि लिखित परीक्षा का परिणाम 29 अक्टूबर, 2025 को घोषित किया गया था। टाइपिंग टेस्ट के लिए पात्र 1526 अभ्यर्थियों में से सिर्फ 974 परीक्षा में उपस्थित रहे, जबकि 552 कैंडिडेट टेस्ट में अनुपस्थित रहे।
आयोग ने बताया कि, टाइपिंग परीक्षा में उपस्थित 974 अभ्यर्थियों में से सिर्फ 702 परीक्षा में सफल एवं 272 अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया गया है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट यूपीएसएसएससी असिस्टेंट स्टोर कीपर टाइपिंग टेस्ट रिजल्ट जांच सकते हैं: