Abhay Pratap Singh | February 25, 2026 | 07:36 PM IST | 1 min read
यूपी जूनियर असिस्टेंट टाइपिंग टेस्ट का परिणाम पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 25 फरवरी को विज्ञापन संख्या-09-परीक्षा/2022 के तहत कनिष्ठ सहायक (JA) भर्ती के लिए आयोजित टाइपिंग टेस्ट का परिणाम जारी कर दिया है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यूपी जूनियर असिस्टेंट टाइपिंग टेस्ट में कुल 219 कैंडिडेट को सफल घोषित किया गया है।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट टाइपिंग टेस्ट का रिजल्ट जांच सकते है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। टाइपिंग टेस्ट में सफल उम्मीदवार यूपी जूनियर असिस्टेंट 2022 भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के पात्र हैं।
यूपीएसएसएससी जूनियर सहायक टाइपिंग टेस्ट का परिणाम पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। यूपी जूनियर असिस्टेंट परीक्षा (मुख्य) 2022 के परिणाम के आधार पर कुल 576 अभ्यर्थियों का चयन टाइपिंग टेस्ट के लिए किया गया था।
टाइपिंग टेस्ट का आयोजन 22 नवंबर, 2025 को किया गया। कुल परीक्षार्थियों में से सिर्फ 422 अभ्यर्थी ही टाइपिंग परीक्षा में उपस्थित रहे, जबकि अनुपस्थित कैंडिडेट की संख्या 145 दर्ज की गई। यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2022 के लिए लिखित परीक्षा 2 सितंबर, 2025 को आयोजित की गई थी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “टाइपिंग टेस्ट में उपस्थित 422 अभ्यर्थियों में से 219 परीक्षा में सफल हुए हैं। वहीं, 203 परीक्षार्थियों को असफल घोषित किया गया है।” अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार टाइपिंग टेस्ट का परिणाम जांच सकते हैं: