Trusted Source Image

Bank of Baroda SO Admit Card: बैंक ऑफ बड़ौदा एसओ एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा तिथि, चयन प्रक्रिया जानें

Saurabh Pandey | October 24, 2026 | 04:42 PM IST | 2 mins read

बैंक ऑफ बड़ौदा ने एसओ भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा में रेगुलर पदों के लिए चुने गए उम्मीदवारों को एक 'सर्विस बॉन्ड' पर साइन करना अनिवार्य है। (आधिकारिक वेबसाइट)
बैंक ऑफ बड़ौदा में रेगुलर पदों के लिए चुने गए उम्मीदवारों को एक 'सर्विस बॉन्ड' पर साइन करना अनिवार्य है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बैंक ऑफ बड़ौदा ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एसओ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की जरूरत होगी।

बैंक ऑफ बड़ौदा एसओ भर्ती के दिन परीक्षा केंद्र के लिए निकलने से पहले उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेज तैयार रखना चाहिए। इनमें एडमिट कार्ड 2026 की एक प्रिंटेड कॉपी, एक वैलिड ओरिजिनल फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट या वोटर ID), अगर कॉल लेटर में कहा गया हो, तो अतिरिक्त तस्वीरें और परीक्षा निर्देशों में विशेष रूप से बताए गए कोई अन्य दस्तावेज साथ लेकर जाना होगा।

Bank of Baroda SO Admit Card: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

  1. बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. 'करियर्स' सेक्शन खोलें और 'करंट अपॉर्चुनिटीज' चुनें।
  3. अब संबंधित एडमिट कार्ड या कॉल लेटर डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करें।
  5. अपना एडमिट कार्ड देखने के लिए लॉगिन विवरण सबमिट करें।
  6. इसके बाद एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी को ध्यान से चेक कर लें।
  7. अंत में एडमिट कार्ड पीडीएफ डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

Bank of Baroda SO Admit Card: एडमिट कार्ड डिटेल्स

  1. रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर
  2. फोटो और हस्ताक्षर
  3. परीक्षा का नाम
  4. विज्ञापन संख्या और जिस पद के लिए आवेदन किया है
  5. परीक्षा की तारीख और रिपोर्टिंग का समय
  6. परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  7. परीक्षा संबंधी निर्देश
  8. परीक्षा केंद्र पर आवश्यक दस्तावेज

Bank of Baroda SO Exam Date 2026: परीक्षा तिथि

बैंक ऑफ बड़ौदा एसओ भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा 1 नवंबर 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और परीक्षा के दिन अपने साथ लेकर जाना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया का उद्देश्य स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 206 पदों को भरना है।

Also read SSC JE Exam City Slip 2026: एसएससी जेई सिटी इंटिमेशन स्लिप ssc.gov.in पर जारी, 2 से 6 नवंबर तक परीक्षा

Bank of Baroda SO Exam Pattern 2026: परीक्षा पैटर्न

सेक्शन
प्रश्नों की संख्या
अधिकतम अंक
अवधि
तर्कशक्ति क्षमता (Reasoning Ability)
25
25
75 मिनट
अंग्रेजी भाषा (English Language)
25
25

संख्यात्मक अभियोग्यता (Quantitative Aptitude)
25
25

व्यावसायिक ज्ञान - पद संबंधित (Professional Knowledge - Role-Specific)
75
150
75 मिनट
कुल
150
225
150 मिनट

Bank of Baroda SO Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

  1. आवेदन की जांच या शॉर्टलिस्टिंग
  2. ऑनलाइन लिखित परीक्षा
  3. साइकोमेट्रिक टेस्ट
  4. ग्रुप चर्चा (GD) या व्यक्तिगत साक्षात्कार (PI)
  5. दस्तावेज सत्यापन
  6. जॉइनिंग से पहले मेडिकल टेस्ट

Bank of Baroda SO Recruitment 2026: सर्विस बॉन्ड

बैंक ऑफ बड़ौदा में रेगुलर पदों के लिए चुने गए उम्मीदवारों को एक 'सर्विस बॉन्ड' पर साइन करना अनिवार्य है, जिसके तहत उन्हें बैंक में एक निश्चित न्यूनतम अवधि तक सेवा देनी होगी-

  1. JMG/S-I ग्रेड के अधिकारी - कम से कम 3 साल तक सेवा देनी होगी। यदि वे इससे पहले नौकरी छोड़ते हैं, तो उन्हें 3 महीने की ग्रॉस सैलरी के बराबर राशि का भुगतान करना होगा (जो अधिकतम 2 लाख रुपये तक हो सकती है)।
  2. MMG/S-II, MMG/S-III और SMG/S-IV ग्रेड के अधिकारी - कम से कम 3 साल तक सेवा देनी होगी। यदि वे इससे पहले नौकरी छोड़ते हैं, तो उन्हें 3 महीने की ग्रॉस सैलरी के बराबर राशि का भुगतान करना होगा (जो अधिकतम 3 लाख रुपये तक हो सकती है)।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]