Trusted Source Image

Delhi HC JJA Answer Key 2026: दिल्ली एचसी जेजेए आंसर की delhihighcourt.nic.in पर जारी, दर्ज करें आपत्ति

Abhay Pratap Singh | March 24, 2026 | 06:37 PM IST | 1 min read

दिल्ली एचसी जेजेए आंसर की 2026 डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

दिल्ली एचसी जेजेए आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो 27 मार्च, 2026 तक खुली रहेगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
दिल्ली एचसी जेजेए आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो 27 मार्च, 2026 तक खुली रहेगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने आज जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट/ रिस्टोरर (ओपन) एग्जाम 2026 की संभावित उत्तर कुंजी जारी कर दी है। प्रारंभिक (स्टेज - 1) परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जाकर दिल्ली एचसी जेजेए आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

दिल्ली एचसी जेजेए आंसर की 2026 डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। जेजेए स्टेज 1 प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। दिल्ली एचसी जेजेए आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो 24 मार्च से 27 मार्च, 2026 (शाम 4:00 बजे) तक खुली रहेगी।

अभ्यर्थियों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जारी किया जाएगा। दिल्ली एचसी जेजेए स्टेज 1 रिजल्ट 2026 में सफल कैंडिडेट ही मुख्य परीक्षा (स्टेज - 2) में शामिल होंगे। उम्मीदवार दिल्ली एचसी जेजेए उत्तर कुंजी की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।

Also readUPSC CSE 2025 Advisory: यूपीएससी सीएसई में चयनित उम्मीदवारों के लिए एडवाइजरी जारी, सोशल मीडिया पोस्ट से बचें

दिल्ली एचसी जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट 2026 परीक्षा 22 मार्च, 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी। चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट, साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण चरण शामिल है। आगे बढ़ने के लिए प्रत्येक चरण को उत्तीर्ण करना आवश्यक है।

जेजेए आंसर की डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक https://cdn.digialm.com/EForms/configuredHtml/33131/97738/login.html है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 152 पदों को भरा जाएगा।

Delhi High Court JJA Answer Key 2026: डाउनलोड करें

उम्मीदवार ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से उत्तर कुंजी प्राप्त कर सकते हैं। उन्हें आंसर की देखने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:

  • दिल्ली उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • जेजेए उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में आवश्यक विवरण दर्ज करें व सबमिट करें।
  • प्रोविजनल आंसर की जांचें और इसे डाउनलोड करें।
  • आवश्यकता होने पर समय-सीमा के भीतर आपत्ति उठाएं।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications