Trusted Source Image

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा का परिणाम कब आएगा? डाउनलोड प्रक्रिया और लिंक जानें

Abhay Pratap Singh | March 24, 2026 | 05:32 PM IST | 2 mins read

यूपीएमएसपी द्वारा 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 18 फरवरी से 12 मार्च, 2026 तक किया गया था।

Back

Best Courses After 10th Class

Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.

Download Now
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 1 अप्रैल तक किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 1 अप्रैल तक किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 का परिणाम जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद जताई गई है। आधिकारिक घोषणा के बाद परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और results.upmsp.edu.in के माध्यम से यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 जांच सकेंगे।

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और स्कूल कोड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। वेबसाइट के अलावा छात्रों को एसएमएस और डिजिलॉकर के माध्यम से परिणाम जांचने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यूपीएमएसपी बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम अप्रैल महीने के मध्य में जारी किए जाएंगे। हालांकि, यूपी बोर्ड ने अभी तक परिणाम जारी करने की तिथि और समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

यूपीएमएसपी द्वारा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी से 12 मार्च, 2026 तक किया गया था। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांक 18 मार्च से 1 अप्रैल तक किया जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए यूपीएमएसपी की वेबसाइट upmsp.edu.in पर विजिट कर सकते हैं।

UP Board 10th, 12th Result 2026: एसएमएस के माध्यम से कैसे रिजल्ट जांचें?

  • कक्षा 10वीं के लिए: UP10 (रोल नंबर) टाइप करें और इसे 56263 पर भेजें।
  • कक्षा 12वीं के लिए: UP12 (रोल नंबर) टाइप करें और इसे 56263 पर भेजें।

Also readRBSE 12th Result Date 2026: आरबीएसई कक्षा 12वीं का रिजल्ट 31 मार्च तक जारी होने की उम्मीद, जानें लेटेस्ट अपडेट

UP Board Exam Results 2026: वेबसाइट से रिजल्ट कैसे जांचें?

छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • कक्षा 10वीं या 12वीं की परीक्षा के परिणामों के लिए दिए गए लिंक पर जाएं।
  • एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर और स्कूल कोड (यदि आवश्यक हो) दर्ज करें।
  • आवश्यकतानुसार कैप्चा भरें और 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे भविष्य में उपयोग के लिए डाउनलोड करें।

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2026 और यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 में सफल होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

UP Board Result 2026 kab aayega: डिजिलॉकर के जरिए कैसे चेक करें?

डिजिलॉकर यूपी बोर्ड के छात्रों को कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के परिणाम देखने की सुविधा प्रदान करेगा। ऐप या इसकी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से परीक्षार्थी नीचे दिए गए चरणों की मदद से यूपी बोर्ड रिजल्ट जांच सकेंगे:

  • आधिकारिक पोर्टल results.digilocker.gov.in पर विजिट करें।
  • अब यूपी एचएससी मार्कशीट/यूपी एसएससी मार्कशीट पर जाएं।
  • उत्तर प्रदेश राज्य उच्च विद्यालय एवं मध्यवर्ती परीक्षा बोर्ड का विकल्प चुनें।
  • रोल नंबर दर्ज करें और ड्रॉप-डाउन मेनू से यूपी बोर्ड से उत्तीर्ण होने का वर्ष चुनें।
  • इसके बाद, छात्र अपना यूपी बोर्ड परिणाम स्क्रीन पर जांच सकते हैं।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications