Trusted Source Image

IIM Indore Admission 2026: आईआईएम इंदौर ने सीईओ सर्टिफिकेट प्रोग्राम में प्रवेश की घोषणा की, पात्रता जांचें

Abhay Pratap Singh | November 20, 2026 | 08:45 PM IST | 2 mins read

आईआईएम इंदौर का चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर्स सर्टिफिकेट प्रोग्राम उन वरिष्ठ पेशेवरों के लिए तैयार किया गया है, जो वर्तमान में सीईओ की भूमिका निभा रहे हैं या भविष्य में इस पद की जिम्मेदारी संभालने की तैयारी कर रहे हैं।

आईआईएम इंदौर सीईओ प्रोग्राम की फीस 4,95,000 रुपये + टैक्स है।
आईआईएम इंदौर सीईओ प्रोग्राम की फीस 4,95,000 रुपये + टैक्स है।

नई दिल्ली: भारतीय प्रबंधन संस्थान, इंदौर (IIM Indore) ने इमर्जिंग चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर्स प्रोग्राम (CEO Programme) के चौथे बैच में प्रवेश की घोषणा की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimidr.ac.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम में अप्लाई कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन -

आवेदकों के पास ‘एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज’ (AIU) द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिप्लोमा (10+2+3), स्नातक डिग्री (10+2+3 या 10+2+4) या स्नातकोत्तर योग्यता होनी चाहिए। साथ ही, संबंधित शैक्षणिक योग्यता में कम से कम 50% अंक प्राप्त किया हो।

कार्य अनुभव और फीस - 

क्वालिफिकेशन के बाद कम से कम 8 साल का फुल-टाइम काम का अनुभव। रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 2,500 रुपये का भुगतान करना होगा। आईआईएम इंदौर के सीईओ सर्टिफिकेट प्रोग्राम की अवधि 11 महीने है। कार्यक्रम की शुरूआत 20 दिसंबर, 2026 से की जाएगी।

IIM Indore CEO Certificate Programme -

आईआईएम इंदौर का चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर्स सर्टिफिकेट प्रोग्राम उन वरिष्ठ पेशेवरों के लिए तैयार किया गया है, जो वर्तमान में सीईओ की भूमिका निभा रहे हैं या भविष्य में इस पद की जिम्मेदारी संभालने की तैयारी कर रहे हैं। 

Also readIPMAT Exam Date 2027: आईआईएम इंदौर ने की आईपीमैट परीक्षा तिथि की घोषणा, अगले साल 24 अप्रैल को एग्जाम

IIM Indore's Chief Executive Officers Certificate Programme -

यह प्रोग्राम हर रविवार को लाइव ऑनलाइन सेशन के जरिए और आईआईएम इंदौर में 5 दिन के कैंपस इमर्शन के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। प्रौद्योगिकी, बीएफएसआई, स्वास्थ्य सेवा, विनिर्माण, उपभोक्ता वस्तुएं, ऊर्जा, शिक्षा, निर्माण सहित विभिन्न उद्योगों के पेशेवरों के लिए यह प्रोग्राम खुला है।

प्रवेश मानदंड -

  • स्व-प्रायोजित - एजुकेशनल क्रेडेंशियल, वर्क हिस्ट्री और प्रोफेशनल प्रोफ़ाइल के रिव्यू के साथ डायरेक्ट एप्लीकेशन।
  • कॉर्पोरेट नॉमिनेटेड -संगठन की तरफ से नॉमिनेशन, जिसमें क्रेडेंशियल जमा करना और सीनियर लीडरशिप से मंजूरी शामिल है।

अधिक जानकारी और आवेदन के लिए डायरेक्ट लिंक https://timespro.com/executive-education/iim-indore-chief-executive-officers-programme??action=apply_now&programNo=P-02249 पर विजिट कर सकते हैं।

इस घोषणा के अवसर पर बोलते हुए आईआईएम इंदौर के निदेशक प्रो हिमांशु राय ने कहा, “एक सीईओ को तब फैसले लेने पड़ते हैं, जब हर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं होती। इसके लिए वित्तीय समझ, लोगों की परख और अपने विशिष्ट कार्यक्षेत्र से परे देखने की क्षमता की आवश्यकता होती है। इस प्रोग्राम के माध्यम से हम अनुभवी पेशेवरों को अपनी जिम्मेदारियों का मूल्यांकन करने, स्थापित तौर-तरीकों पर सवाल उठाने और संगठनों में बड़े बदलाव लाने के लिए जरूरी आत्मविश्वास विकसित करते हैं।”

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google