Trusted Source Image

IBPS CSA Clerk Application Reprint 2025: आईबीपीएस सीएसए क्लर्क आवेदन री-प्रिंट करने की तिथि जारी, जानें चरण

Abhay Pratap Singh | April 1, 2026 | 03:46 PM IST | 1 min read

आईबीपीएस सीएसए क्लर्क 2025 एप्लीकेशन री-प्रिंट करने के लिए अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

Back

How to Crack IBPS Clerk Exam

Candidates can check experts’ advice to crack IBPS Clerk exam here.

Check Now
आईबीपीएस सीएसए क्लर्क 2025 मेन्स रिजल्ट 2 मार्च, 2026 को जारी किया गया था। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
आईबीपीएस सीएसए क्लर्क 2025 मेन्स रिजल्ट 2 मार्च, 2026 को जारी किया गया था। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने 1 अप्रैल को आईबीपीएस सीएसए क्लर्क (CRP CSA -XV) 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र री-प्रिंट करने की तिथि जारी कर दी है। नोटिस के अनुसार, कस्टमर सर्विस एसोसिएट्स (CSA) कैंडिडेट 30 अप्रैल, 2026 तक अपने आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले सकते हैं।

आईबीपीएस सीएसए क्लर्क 2025 एप्लीकेशन री-प्रिंट करने के लिए अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। संस्थान ने 2 मार्च, 2026 को आईबीपीएस सीएसए क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2025 के साथ ही आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर आईबीपीएस सीएसए स्कोरकार्ड भी जारी किया था।

कस्टमर सर्विस एसोसिएट (क्लर्क) मेन्स परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर 2025 को किया गया था। आईबीपीएस सीएसए क्लर्क मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम डाउनलोड करने की अंतिम तिथि आज है। उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नबंर और पासवर्ड/ जन्म तिथि की सहायता से आईबीपीएस सीएसए क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2025 जांच सकते हैं।

Also readIBPS Clerk Mains Result 2026: आईबीपीएस क्लर्क मेंस रिजल्ट ibps.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें

इस भर्ती अभियान के माध्यम से सहभागी बैंकों में ग्राहक सेवा सहयोगी (CSA) के कुल 10,277 रिक्त पदों को भरा जाएगा। कुल पदों में से सामान्य वर्ग के 4671 पद शामिल हैं। वहीं, ईडब्ल्यूएस के लिए 972 पद, ओबीसी के लिए 2271 पद, एसटी के लिए 813 पद और एससी के लिए 1550 पद आरक्षित किए गए हैं।

कस्टमर सर्विस एसोसिएट्स के लिए कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस (CRP CSA-XV) यानी आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 4, 5 और 11 अक्टूबर, 2025 को कराई गई थी और परिणाम 20 नवंबर, 2025 को जारी किया गया। अधिक जानकारी के लिए आईबीपीएस की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

IBPS Clerk Application Form Reprint 2025: चरण जानें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र री-प्रिंट कर सकते हैं:

  • डायरेक्ट पोर्टल https://ibpsreg.ibps.in/crpcsaxvjl25/ पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘लॉगिन कैंडिडेट’ टैब पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • आईबीपीेस क्लर्क आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications