Trusted Source Image

CGPSC SSE 2025 Mains: सीजीपीएससी एसएसई मेन्स के लिए आवेदन आज से psc.cg.gov.in पर शुरू, अंतिम तिथि 15 अप्रैल

Abhay Pratap Singh | April 1, 2026 | 02:32 PM IST | 1 min read

छत्तीसगढ़ पीएससी मुख्य परीक्षा 2025 के लिए आवेदन सुधार विंडो 16 से 17 अप्रैल, 2026 के बीच खुली रहेगी।

Back

Careers360 Premium

Education, career guidance; live webinars; learning resources and more

Subscribe
सीजी पीएससी मेन्स 2025 के लिए प्रीलिम्स के आधार पर कुल 3,921 कैंडिडेट को शॉर्टलिस्ट किया गया। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीजी पीएससी मेन्स 2025 के लिए प्रीलिम्स के आधार पर कुल 3,921 कैंडिडेट को शॉर्टलिस्ट किया गया। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने 1 अप्रैल से राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन माध्यम में आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 15 अप्रैल तक सीजीपीएससी एसएसई 2025 मेन्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ स्टेट सर्विस मेन्स एग्जाम 2025 आवेदन शुल्क के रूप में राज्य के स्थानीय एससी/ एसटी/ ओबीसी - नॉन क्रीमीलेयर/ दिव्यांग अभ्यर्थियों को 300 रुपये तथा सभी श्रेणी व राज्य के बाहर के उम्मीदवारों को 400 रुपये का भुगतान करना होगा। सीजी एसएसई मेन्स 2025 करेक्शन विंडो 16 से 17 अप्रैल तक खुली रहेगी।

सीजीपीएससी एसएसई 2025 मुख्य परीक्षा 16, 17, 18 और 19 मई, 2026 को आयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़ एसएसई 2025 प्रारंभिक परीक्षा में सफल कुल 3,921 कैंडिडेट ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र हैं। छत्तीसगढ़ स्टेट सर्विस मेन्स एग्जाम 2025 की समय सारणी बाद में अलग से जारी की जाएगी।

Also readCGPSC SSE Pre 2025 Result: सीजीपीएससी एसएसई प्री रिजल्ट psc.cg.gov.in पर जारी, 3921 कैंडिडेट चयनित

आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 और मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन में दी गई जानकारी, साक्षात्कार के पूर्व मूल दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान यदि सही नहीं पाई जाती है तो अभ्यर्थी को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।”

राज्य सेवा परीक्षा 2025 के माध्यम से 20 सेवाओं के लिए कुल 265 पद भरे जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी, 2026 को आयोजित की गई थी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सीजीपीएससी एसएसई मेन्स 2025 नोटिफिकेशन जांचने की सलाह दी गई है।

CGPSC SSE Mains Exam 2025: आवेदन करें

निम्नलिखित चरणों की मदद से अभ्यर्थी सीजीपीएससी एसएसई मेन्स एग्जाम 2025 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:

  • डायरेक्ट आवेदन लिंक online.ecgpsconline.in पर जाएं।
  • ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
  • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications