Trusted Source Image

CGPSC SSE Pre 2025 Result: सीजीपीएससी एसएसई प्री रिजल्ट psc.cg.gov.in पर जारी, 3921 कैंडिडेट चयनित

Abhay Pratap Singh | March 26, 2026 | 10:41 AM IST | 2 mins read

छत्तीसगढ़ स्टेट सर्विस एग्जाम 2025 प्रीलिम्स में सफल कैंडिडेट ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण (मुख्य) में शामिल होने के पात्र हैं।

Back

Careers360 Premium

Education, career guidance; live webinars; learning resources and more

Subscribe
राज्य सेवा प्रारंभिक लिखित परीक्षा 22 फरवरी, 2026 को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
राज्य सेवा प्रारंभिक लिखित परीक्षा 22 फरवरी, 2026 को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा (SSE) 2025 प्रारंभिक का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर सीजीपीएससी एसएसई 2025 प्री रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ स्टेट सर्विस एग्जाम 2025 प्रीलिम्स रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। सीजीपीएससी ने प्रारंभिक परिणाम के साथ श्रेणीवार कटऑफ अंक भी जारी किए हैं।

सीजीपीएससी एसएसई 2025 प्री में कुल 3921 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जो चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी सीजीपीएससी एसएसई मेन्स 2025 एग्जाम में शामिल होने के पात्र हैं।

छत्तीसगढ़ एसएसई प्री रिजल्ट पीडीएफ में चयनित कैंडिडेट के रोल नंबर, नाम और जन्म तिथि सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं। राज्य सेवा प्रारंभिक लिखित परीक्षा 22 फरवरी, 2026 को आयोजित की गई थी। सीजी एसएसई 2025 के माध्यम से कुल 265 पदों को भरा जाएगा।

Also readCGPSC Assistant Director Exam 2025: सीजीपीएससी असिस्टेंट डायरेक्टर परीक्षा तिथि जारी, एडमिट कार्ड डेट जानें

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, छत्तीसगढ़ राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा 2025 का आयोजन 16, 17, 18 और 19 मई, 2026 को किया जाएगा। सीजीपीएससी एसएसई 2025 मेन्स के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया से संबंधित अधिसूचना बाद में जारी की जाएगी। योग्य परीक्षार्थियों के लिए एडमिट कार्ड उचित समय पर जारी किया जाएगा।

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति कुल 20 सेवाओं के लिए की जाएगी। सीजीपीएससी एसएसई 2025 प्रीलिम्स एग्जाम में सफल और मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक सीजीपीएससी की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

CGPSC SSE Prelims Result 2025 Out: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीजी एसएसई प्रीलिम्स रिजल्ट पीडीएफ 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सीजीपीएससी की वेबसाइट https://psc.cg.gov.in/ पर जाएं।
  • ‘स्टेट सर्विस एग्जाम 2025 प्रीलिम्स रिजल्ट’ लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज में एक पीडीएफ ओपन होगी।
  • कैंडिडेट Ctrl+F की सहायता से अपना रोल नंबर व जांचें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications