Trusted Source Image

RPSC SI Exam City 2025: आरपीएससी एसआई सिटी इंटिमेशन स्लिप 29 मार्च को, परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड डेट जानें

Abhay Pratap Singh | March 26, 2026 | 09:50 AM IST | 2 mins read

राजस्थान एसआई सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

आरपीएससी एसआई प्लाटून कमांडर भर्ती 2025 परीक्षा 5 और 6 अप्रैल आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक - फ्रीपिक)
आरपीएससी एसआई प्लाटून कमांडर भर्ती 2025 परीक्षा 5 और 6 अप्रैल आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक - फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा उप निरीक्षक/ प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 (गृह विभाग) के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची 29 मार्च को जारी की जाएगी। आधिकारिक घोषणा के बाद अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से आरपीएससी एसआई एग्जाम सिटी 2026 डाउनलोड कर सकेंगे।

राजस्थान एसआई सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एसएसओ राजस्थान पोर्टल sso.rajasthan.gov.in के माध्यम से भी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।

आरपीएससी एसआई 2025 परीक्षा 5 और 6 अप्रैल को प्रत्येक दिन दो पालियों में कराई जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र 2 अप्रैल से डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे। कैंडिडेट को परीक्षा केंद्र पर आरपीएससी एसआई एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।

परीक्षा दिवस निर्देश के अनुसार, परीक्षार्थियों को प्रत्येक परीक्षा सत्र में परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले तक ही प्रवेश दिया जाएगा। निर्धारित समय के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Also readMPESB Police SI-Subedar Phase-2 Exam Date 2026: एमपी पुलिस एसआई-सूबेदार फेज 2 परीक्षा तिथि घोषित

RPSC SI Admit Card 2026: एडमिट कार्ड

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • आधिकारिक आरपीएससी वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • आरपीएससी एसआई एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • राजस्थान एसआई एडमिट कार्ड 2026 जांचें और प्रिंट निकाल लें।

Rajasthan Police SI Exam Date 2026 OUT: परीक्षा कार्यक्रम

नीचे सारणी में राजस्थान पुलिस एसआई, प्लाटून कमांडर परीक्षा 2025 कार्यक्रम जांच सकते हैं:

पेपरपरीक्षा तिथिपरीक्षा समय
जनरल हिंदी5 अप्रैल, 2026सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक
जनरल नॉलेज एवं जनरल साइंसदोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
जनरल हिंदी6 अप्रैल, 2026सुबह 11 बजे से 1 बजे तक
जनरल नॉलेज एवं जनरल साइंसदोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications