Abhay Pratap Singh | March 26, 2026 | 08:52 AM IST | 2 mins read
राष्ट्रीय होटल प्रबंधन संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 दिसंबर, 2025 से शुरू है।
Get the NCHM JEE Complete Guide with syllabus, exam pattern, prep tips & resources to boost your hotel management entrance exam success.
Download Now
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (NCHM JEE) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि एक बाद फिर बढ़ा दी है। इच्छुक और योग्य छात्र आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/nchm-jee/ पर जाकर अब 1 अप्रैल, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
New: NCHMCT JEE Application form Out - Apply Now!
NCHM JEE 2026: Complete Guide | Syllabus | Exam Pattern
Don't Miss: Top Hotel Management Entrance Exams in India
एनटीए ने कहा कि एनसीएचएमसीटी से प्राप्त अनुरोध तथा अधिक से अधिक अभ्यर्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एनसीएचएम जेईई 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की समय-सीमा को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, “एनसीएचएम जेईई 2026 आवेदन विंडो 1 अप्रैल को शाम 5:00 बजे तक खुली रहेगी, जबकि उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भुगतान के लिए रात 11:50 बजे तक का समय दिया गया है।” इससे पहले, आवेदन की अंतिम तिथि 25 मार्च और सबसे पहले 25 जनवरी, 2026 निर्धारित की गई थी।
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) या समकक्ष परीक्षा अनिवार्य अंग्रेजी विषय के साथ उत्तीर्ण कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं। एनसीएचएम जेईई 2026 आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य/ ओबीसी-एनसीएल को 1000 रुपये, सामान्य-ईडब्ल्यूएस को 700 रुपये और एससी/ एसटी/ थर्ड जेंडर को 450 रुपये का भुगतान करना होगा।
एनसीएचएम जेईई 2026 परीक्षा 25 अप्रैल को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय होटल प्रबंधन संयुक्त प्रवेश परीक्षा 3 वर्षीय बीएससी (हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन) पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है। अधिक जानकारी के लिए www.nta.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके अभ्यर्थी एनसीएचएम जेईई 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं: