Nalanda University Convocation 2026: राष्ट्रपति ने नालंदा विवि के दीक्षांत समारोह में छात्रों को दी डिग्रियां
Press Trust of India | March 31, 2026 | 04:49 PM IST | 1 min read
दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि यहां से स्नातक की डिग्री हासिल करने वाले विद्यार्थियों को दो चीजें डिग्री और विरासत मिलती है।
नई दिल्ली: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 31 मार्च को नालंदा विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह (Nalanda University 2nd Convocation) में विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान कीं। द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि इस संस्थान से शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को मानवता की “साझा विरासत” प्राप्त होती है।
दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “यहां से स्नातक की डिग्री हासिल करने वाले विद्यार्थियों को दो चीजें - डिग्री और विरासत मिलती हैं। डिग्री जहां उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, वहीं मानवता की साझा विरासत मिलती है।”
राष्ट्रपति ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस वर्ष स्नातक की डिग्री हासिल करने वाले विद्यार्थियों में आधे से अधिक अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी हैं, जो 30 से अधिक देशों से आए हैं। राष्ट्रपति ने समारोह से पहले पौधारोपण अभियान में भी हिस्सा लिया।
मुर्मू ने विश्वविद्यालय की ‘नेट-जीरो’ लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की। ‘नेट जीरो’ उत्सर्जन का मतलब है कि जो जितना कार्बन उत्सर्जन करता है, उतना ही कार्बन खत्म करने की व्यवस्था भी करे। ‘नेट जीरो’ का मतलब यह नहीं है कि कार्बन का उत्सर्जन शून्य हो जाएगा।
उन्होंने कहा, “यह परिसर 'नेट-जीरो' कैंपस बनने की दिशा में स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उच्च शिक्षण संस्थानों को उदाहरण प्रस्तुत करते हुए नेतृत्व करना चाहिए।”
राष्ट्रपति ने अपने दौरे की शुरुआत विश्वविद्यालय परिसर में बने 'विश्व मित्रालय' भवन के उद्घाटन से की। यह अत्याधुनिक भवन लगभग दो हजार लोगों की क्षमता वाला है और अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजनों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राष्ट्रपति नालंदा विश्वविद्यालय की 'विजिटर' भी हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी