KIET Ghaziabad: काईट में डॉ. अब्दुल कलाम इंटर लिटरेरी, मैनेजमेंट एंड टेक्निकल फेस्ट 2024 का हुआ आयोजन
Careers360 Connect | November 29, 2024 | 06:00 PM IST | 2 mins read
काईट ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस ने 7 इवेंट्स में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिनमें टर्बो एआई चैलेंज, जंकयार्ड वॉर, डेक्लेमेशन, इनो क्वेस्ट, रोबो वॉर, रोबो रेस और बिजनेस प्लान चैलेंज शामिल थे।
नई दिल्ली: काईट ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस, गाजियाबाद के परिसर में 27 और 28 नवंबर को डॉ. अब्दुल कलाम इंटर लिटरेरी, मैनेजमेंट एंड टेक्निकल फेस्ट 2024 का आयोजन किया गया। गाजियाबाद जोन में इस फेस्ट के लिए आधिकारिक जोनल लेवल सेंटर के रूप में काईट को चयनित किया गया था। इस कार्यक्रम में गाजियाबाद जोन के 12 एकेटीयू से संबद्ध संस्थानों के 149 छात्रों ने भाग लिया।
दो दिवसीय टेक्निकल फेस्ट प्रोग्राम के दौरान विभिन्न कॉलेजों के छात्रों ने 13 प्रतियोगिताओं जैसे रोबो रेस, रोबो वॉर्स, रोबो सूमो चैलेंज, ड्रोन फ्लाइंग चैलेंज, जंकयार्ड वॉर, टर्बो एआई चैलेंज, बिजनेस प्लान चैलेंज, एड मैड (विज्ञापन निर्माण प्रतियोगिता), इन्नो क्वेस्ट, इन्नो शोकेस, बेस्ट शॉट ऑन द स्पॉट, अंग्रेजी एवं हिंदी वाद-विवाद और भाषण में भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुराग कुमार (वैज्ञानिक डी और संयुक्त निदेशक, इनोवेशन और आईपीआर डिवीजन, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार) शामिल हुए। उन्होंने बताया कि काईट, जेनेसिस स्कीम (इनोवेटिव स्टार्टअप के लिए जेन-नेक्स्ट सपोर्ट) के कार्यान्वयन केंद्रों में से एक है, जो इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा हाल ही में शुरू की गई एक पहल है।
अनुराग कुमार ने कहा, “इस तरह के आयोजन देश के युवाओं को नए और अभिनव विचार पेश करने में मदद करते हैं जो सामाजिक समस्याओं पर अंकुश लगाने और सतत विकास हासिल करने में हमारी मदद कर सकते हैं। भारत आज तीसरी सबसे बड़ी स्टार्टअप अर्थव्यवस्था है, जिसमें 67% सक्रिय स्टार्टअप दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र से हैं। यह दर्शाता है कि स्टार्टअप अर्थव्यवस्था बढ़ रही है और इसका आधार नवाचार है।”
Dr. Abdul Kalam Inter Literary, Management and Technical Fest 2024: इवेंट्स
काईट ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस ने 7 इवेंट्स में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिनमें टर्बो एआई चैलेंज, जंकयार्ड वॉर, डेक्लेमेशन, इनो क्वेस्ट, रोबो वॉर, रोबो रेस और बिजनेस प्लान चैलेंज शामिल थे। काईट स्कूल ऑफ फार्मेसी ने 2 इवेंट्स में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिनमें अंग्रेजी एवं हिंदी वाद-विवाद और इनो शोकेस शामिल थे।
इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज और आईपीईएम ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस, गाजियाबाद ने क्रमशः बेस्ट शॉट ऑन द स्पॉट और एड मैड (विज्ञापन बनाने की प्रतियोगिता) में एक-एक इवेंट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आर.डी. इंजीनियरिंग कॉलेज ने दो इवेंट्स (रोबो सूमो चैलेंज और ड्रोन फ्लाइंग चैलेंज) में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त, काईट ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस को ओवरऑल जोनल ट्रॉफी भी प्राप्त हुई|
अस्वीकरण: यह सामग्री KIET Group of Institutions द्वारा उपलब्ध कराई गई है, जिसे कॅरियर्स360 की मार्केटिंग पहल के तौर पर प्रकाशित किया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार