IIM Mumbai Admission 2026: आईआईएम मुंबई के एमबीए-बीपीजीपी प्रोग्राम में प्रवेश शुरू, जानें पात्रता और फीस
Abhay Pratap Singh | November 2, 2026 | 04:06 PM IST | 2 mins read
आईआईएम मुंबई एमबीए-बीपीजीपी एडमिशन 2026 के लिए आवेदन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों को 2,500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, मुंबई (IIM Mumbai) ने Jaro Education के साथ मिलकर, अपने 2 वर्षीय ‘ब्लेंडेड पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट’ (MBA–BPGP) के तीसरे बैच के लिए प्रवेश की घोषणा की है। यह प्रोग्राम वर्किंग प्रोफेशनल को बदलते कारोबारी माहौल में उन्नत प्रबंधन क्षमताओं, तकनीकी विशेषज्ञता और रणनीतिक नेतृत्व कौशल से लैस करने के लिए डिजाइन किया गया है।
IIM Mumbai MBA–BPGP Admission 2026: पात्रता मानदंड
- कैंडिडेट के पास कम से कम 50% अंकों में या समकक्ष सीजीपीए में बैचलर डिग्री होनी चाहिए।
- आरक्षित कैटेगरी जैसे एससी/ एसटी/ दिव्यांग व्यक्तियों को शैक्षणिक योग्यता में 5% की छूट दी गई है।
- ग्रेजुएशन के बाद 31 दिसंबर, 2025 तक किसी भी बिजनेस ऑर्गनाइजेशन में कम से कम 3 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए।
- आवेदक ने CAT, GMAT या GRE में से कम से कम एक परीक्षा पास किया हो। यह परीक्षा पिछले 5 वर्षों के भीतर (शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए जून 2021 या उसके बाद) दी गई होनी चाहिए।
- इसके अलावा, उम्मीदवार आईआईएम मुंबई द्वारा आयोजित आईमैट (IMAT) में भी शामिल हो सकते हैं। यह प्रवेश परीक्षा CAT के पैटर्न पर आधारित होगी।
आईआईएम मुंबई एमबीए-बीपीजीपी एडमिशन 2026 के लिए आवेदन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों को 2,500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। यह प्रोग्राम ऑन कैंपस और डायरेक्ट टू डिवाइस मोड में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत फरवरी 2027 के मध्य से की जाएगी। कार्यक्रम शुल्क वार्षिक किस्त के आधार पर 15,00,000 रुपये और मॉड्यूल-वार किस्त के आधार पर 16,00,000 रुपये है।
आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर, 2026 निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को www.jaroeducation.com/mba-bpgp-iim-mumbai पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
IIM मुंबई के निदेशक डॉ मनोज कुमार तिवारी ने कहा, “यह 2 वर्षीय कार्यक्रम प्रबंधन विशेषज्ञता और एक मजबूत तकनीकी आधार का एक अनूठा संयोजन पेश करता है। लाइव केस स्टडी, सेमिनार, समूह चर्चा और सहयोगात्मक सीखने के अनुभवों के माध्यम से, प्रतिभागी जटिल व्यावसायिक चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक ज्ञान और व्यावहारिक दृष्टिकोण प्राप्त करते हैं। प्रबंधकीय क्षमताओं को विकसित करने के अलावा, यह कार्यक्रम ऐसे जिम्मेदार नेताओं को तैयार करने पर भी ध्यान केंद्रित करता है, जिनके पास स्थायी मूल्य हों और जो संगठनों, समाज तथा वैश्विक व्यावसायिक परिवेश में सार्थक योगदान दे सकें।”
अगली खबर
]UGC NET Dec 2026 Correction Window: यूजीसी नेट दिसंबर आवेदन फॉर्म में आज से सुधार का मौका, अंतिम तिथि जानें
परीक्षा एजेंसी ने बताया कि कैंडिडेट यूजीसी नेट करेक्शन विंडो 2026 के दौरान पंजीकृत मोबाइल नंबर, मेल आईडी, स्थायी पता, वर्तमान पता और अपलोड की गई फोटो व हस्ताक्षर में बदलाव नहीं कर सकेंगे।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार