Abhay Pratap Singh | October 16, 2026 | 12:36 PM IST | 2 mins read
IIMA वर्ष 2026 से 16 महीने के ईपीजीडी-एबीए (ePGD-ABA) कार्यक्रम की जगह बिजनेस एनालिटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में दो वर्षीय ब्लेंडेड एमबीए प्रोग्राम शुरू कर रहा है।

नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अहमदाबाद (IIMA) ने अपने दो वर्षीय ब्लेंडेड एमबीए प्रोग्राम ‘बिजनेस एनालिटिक्स एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ (BPGP: BA & AI) के दूसरे बैच में प्रवेश की घोषणा की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईआईएमए की ऑफिशियल वेबसाइट www.iima.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
उम्मीदवारों को पिछले पांच वर्षों के भीतर प्राप्त वैध CAT, GMAT या GRE स्कोर जमा करना आवश्यक है, जिसकी परीक्षा तिथि 1 जनवरी, 2022 से पहले की न हो। GMAT Classic और GMAT Focus Edition स्कोर मान्य हैं। वैकल्पिक रूप से आवेदक संस्थान की चयन प्रक्रिया के भाग के रूप में BPGP: BA & AI के लिए आईआईएमए प्रवेश परीक्षा (IIMA Admission Test) के पहले चरण में शामिल हो सकते हैं।
CAT/ GMAT/ GRE के लिए एप्लीकेशन फीस 2000 रुपये और IIMA एडमिशन टेस्ट के लिए एप्लीकेशन फीस 5000 रुपये है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी www.iima.ac.in/academics/MBA-BPGP-BA-AI पर विजिट कर सकतै हैं।
आईआईएमए के डायरेक्टर प्रोफेसर भरत भास्कर ने कहा, “IIMA में हम जो सबसे जरूरी चीजें सिखाते हैं, उनमें से एक है किसी फैसले पर पहुंचने से पहले समस्या की बारीकी से जांच करना। आज मैनेजरों के पास बहुत ही एडवांस्ड एनालिटिकल टूल्स उपलब्ध हैं, लेकिन फिर भी उन्हें उन टूल्स से मिलने वाले उत्तरों के पीछे की मान्यताओं और सीमाओं को समझना होगा। इस प्रोग्राम के जरिए हम उभरते हुए बिजनेस लीडर्स में तकनीकी क्षमता, स्वतंत्र सोच और मैनेजर के तौर पर प्रबंधकीय जिम्मेदारी के इस संयोजन को और मजबूत करना चाहते हैं।”
एआई और इस प्रोग्राम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए चंद्रिका टंडन ने कहा, “हमारे पास बेहतरीन टूल्स हैं, लेकिन सिर्फ टूल्स से यह पता नहीं चलेगा कि असल में किन समस्याओं पर ध्यान देने की जरूरत है। जब हमने ‘कृष्णमूर्ति टंडन स्कूल ऑफ AI’ की कल्पना की थी, तो हम चाहते थे कि हमारा मुख्य फोकस लोगों, संस्थानों और उद्देश्यों पर रहे। मुझे उम्मीद है कि यह प्रोग्राम मैनेजरों को गहराई से सोचने और ऐसे समाधान तैयार करने के लिए प्रेरित करेगा, जो अर्थव्यवस्था और समाज के लिए मूल्यवान हों।”
इस प्रोग्राम के बारे में बात करते हुए आईआईएमए के BPGP: BA & AI के चेयरपर्सन प्रो अनिंद्य एस. चक्रवर्ती ने कहा, “हमने इसका पाठ्यक्रम इस तरह डिजाइन किया है कि इसमें गणितीय मॉडलिंग, प्रोग्रामिंग और मशीन लर्निंग को फाइनेंस और रणनीति जैसे मुख्य मैनेजमेंट विषयों के साथ जोड़ा जा सके। केस स्टडी, कैपस्टोन असाइनमेंट और एक्शन-लर्निंग प्रोजेक्ट्स के माध्यम से, प्रतिभागी विश्लेषणात्मक सुझावों की गहराई से जांच करना, उनके व्यावहारिक प्रभावों को समझना और इन जानकारियों को जटिल व्यावसायिक फैसलों में लागू करना सीखेंगे।”
पीएसी अध्यक्ष ने कहा कि समिति ने मुख्य सचिवों के उपस्थित नहीं होने को “गंभीरता से” लिया है और उनके खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार प्रस्ताव देने का सर्वसम्मति से फैसला किया है।
Abhay Pratap Singh