Abhay Pratap Singh | November 27, 2026 | 03:59 PM IST | 2 mins read
साक्षात्कार का आयोजन वर्चुअल (ऑनलाइन) या फिजिकल (फेस-टू-फेस) मोड में ‘5वीं मंजिल, लिफ्ट 9, टॉवर बी, नॉलेज बुलेवार्ड, सेक्टर 62, नोएडा’ में होगा।

नई दिल्ली: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने सारथी आईएएस (Saarthi IAS) के सहयोग से अपने छात्रों और पूर्व छात्रों के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करने की घोषणा की है। इग्नू के कैंपस प्लेसमेंट सेल (CPC) के अनुसार, यह प्लेसमेंट ड्राइव 27 और 28 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, प्लेसमेंट दोपहर 12:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक प्रत्येक दिन आयोजित किया जाएगा। सेल्स काउंसलर के पदों पर उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू वर्चुअल (ऑनलाइन) या फिजिकल (फेस-टू-फेस) मोड में ‘5वीं मंजिल, लिफ्ट 9, टॉवर बी, नॉलेज बुलेवार्ड, सेक्टर 62, नोएडा’ में होगा।
आवेदकों के पास सेल्स या छात्र काउंसलिंग के क्षेत्र में 1 से 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। एडटेक या यूपीएससी क्षेत्र में काम करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में संवाद करने में सक्षम होना चाहिए। यूपीएससी की जानकारी रखने वाले फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं।
सिलेक्शन प्रोसेस में आवेदन/ स्क्रीनिंग, इंटरव्यू (मल्टीलेवल) और अंतिम चयन चरण शामिल है। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in पर उपलब्ध नोटिस जांचने और नियमित रूप से विजिट करने की सलाह दी गई है।