IGNOU TEE June 2026 Datesheet: इग्नू जून टीईई रिवाइज्ड डेटशीट ignou.ac.in पर जारी, 1 जून से 2 शिफ्ट में एग्जाम
Santosh Kumar | March 11, 2026 | 04:51 PM IST | 2 mins read
इग्नू जून टीईई दो शिफ्ट में होगी: पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।
नई दिल्ली: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने जून 2026 टर्म एंड एग्जामिनेशन (टीईई) के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर रिवाइज्ड या टेंटेटिव डेटशीट जारी कर दी है। एग्जाम 1 जून से शुरू होंगे और 15 जुलाई को खत्म होंगे। यह डेटशीट अलग-अलग ओडीएल और ऑनलाइन प्रोग्राम के लिए जारी की गई है, जिसमें सब्जेक्ट-वाइज शेड्यूल, कोर्स कोड और टाइमिंग शामिल हैं। स्टूडेंट्स ऑफिशियल साइट ignou.ac.in से पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
इग्नू जून टीईई दो शिफ्ट में होगी: पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। डेटशीट टेंटेटिव है, इसलिए किसी भी बदलाव के लिए रेगुलर वेबसाइट चेक करते रहें।
परीक्षा में हजारों स्टूडेंट्स अलग-अलग अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स के लिए अप्लाई शामिल होंगे। एग्जाम पेन और पेपर मोड में होगा, जिसमें कुछ सब्जेक्ट ओएमआर/एमसीक्यू-बेस्ड होंगे और कुछ डिस्क्रिप्टिव होंगे।
IGNOU TEE June Timetable 2026: इग्नू टीईई डेटशीट कैसे करें चेक?
छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से इग्नू टीईई जून 2026 डेटशीट की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'अनाउंसमेंट' सेक्शन पर क्लिक करें।
- इग्नू टीईई जून 2026 डेटशीट लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर इग्नू टीईई जून रिवाइज्ड डेटशीट प्रदर्शित होगी।
- कोर्स कोड के आधार पर विषयवार तिथियों की जांच करें और डाउनलोड करें।
IGNOU TEE June 2026 Datesheet: इग्नू जून टीईई संबंधी निर्देश
स्टूडेंट्स को अपनी एलिजिबिलिटी पक्की करनी होगी, जैसे वैलिड रजिस्ट्रेशन, मिनिमम प्रोग्राम ड्यूरेशन पूरा करना और असाइनमेंट टाइम पर जमा करना। इग्नू जून टीईई एडमिट कार्ड एग्जाम से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा।
एग्जाम सेंटर पर वैलिड आईडी और हॉल टिकट लाना जरूरी है। कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या स्टडी मटीरियल लाना पूरी तरह मना है। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट से ही जानकारी लें और फेक न्यूज़ या अनऑफिशियल सोर्स से बचें।
अगली खबर
]राज्यसभा में युवाओं के पढ़ाई या नौकरी के लिए विदेश जाने और धोखाधड़ी का शिकार होने पर चिंता जताई गई
शून्यकाल के दौरान आम आदमी पार्टी के डॉ अशोक कुमार मित्तल ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि विदेशों में अच्छी शिक्षा पाने के इच्छुक छात्र कई बार धोखाधड़ी के शिकार हो जाते हैं, तो कभी वे फर्जी आव्रजन एजेंसियों और फर्जी रोजगार एजेंसियों के चंगुल में फंस जाते हैं।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार