Saurabh Pandey | March 11, 2026 | 03:58 PM IST | 2 mins read
इग्नू द्वारा टर्म एंड एग्जामिनेशन (टीईई) वर्ष में दो बार आयोजित किया जाता है। इसमें जून टीईई और दिसंबर टीईई होता है। टीईई में भाग लेने के लिए छात्रों को ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरना होता है। इग्नू टीईई परीक्षा फॉर्म जमा किए बिना, छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते हैं।

नई दिल्ली : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जून टर्म एंड परीक्षा फॉर्म 2026 प्रकाशित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर जून टीईई परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। परीक्षा फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को अपना 10 अंकों का नामांकन नंबर, जन्मतिथि और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, बिना विलंब शुल्क के IGNOU TEE जून 2026 सत्र के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल है। विलंब शुल्क के साथ, इग्नू जून टीईई 2026 परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल है।
जो छात्र अंतिम तिथि तक परीक्षा फॉर्म भरने से चूक जाएंगे, उन्हें इग्नू जून टीईई परीक्षा की अंतिम तिथि तक 1100 रुपये का विलंब शुल्क देना होगा। इग्नू परीक्षा फॉर्म भरे बिना उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं है।
इग्नू द्वारा टर्म एंड एग्जामिनेशन (टीईई) वर्ष में दो बार आयोजित किया जाता है। इसमें जून टीईई और दिसंबर टीईई होता है। टीईई में भाग लेने के लिए छात्रों को ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरना होता है। इसमें
इग्नू टीईई परीक्षा फॉर्म जमा किए बिना, छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते, भले ही उन्होंने असाइनमेंट जमा कर दिए हों।
जून 2026 में आयोजित होने वाली इग्नू टीईई परीक्षा शुल्क 200 रुपये प्रति पाठ्यक्रम है। प्रैक्टिकल परीक्षा शुल्क 4 क्रेडिट तक के पाठ्यक्रमों के लिए 300 रुपये और 4 क्रेडिट से अधिक के पाठ्यक्रमों के लिए 500 रुपये है। यदि उम्मीदवार समय सीमा चूक जाते हैं, तो उन्हें फॉर्म जमा करने के लिए 1,100 रुपये का विलंब शुल्क देना होगा।
इग्नू के ओडीएल और ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए टर्म एंड परीक्षाएं पेन और पेपर, कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में 1 जून से 15 जुलाई, 2026 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं दो शिफ्टों में होंगी- पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक।
टियर-1 में क्वालिफाई करने वाले कैंडिडेट्स के लिए केवीएस और एनवीएस सिटी स्लिप डाउनलोड लिंक एक्टिवेट किया गया है। स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, kvsangathan.nic.in, और navodaya.gov.in पर लॉग इन करके डाउनलोड की जा सकती हैं।
Santosh Kumar