IGNOU Admission 2026: इग्नू जुलाई सत्र ओडीएल-ऑनलाइन एडमिशन, री-रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 31 अगस्त तक बढ़ी

Saurabh Pandey | August 17, 2026 | 01:42 PM IST | 2 mins read

इग्नू ने जुलाई सत्र के नए ओडीएल-ऑनलाइन एडमिशन और री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ा दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट परर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इग्नू की तरफ से यह विस्तार अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए किया गया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जुलाई सेशन के लिए नए एडमिशन और री- रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 31 अगस्त, 2026 तक बढ़ा दी है। यह विस्तार ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन मोड से कराए जाने वाले सभी नोटिफाइड प्रोग्राम्स के लिए किया गया है। इससे इच्छुक उम्मीदवारों और वर्किंग प्रोफेशनल्स को यूनिवर्सिटी के अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट, डिप्लोमा, पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा और सर्टिफिकेट प्रोग्राम्स के लिए अप्लाई करने का अतिरिक्त समय मिल जाएगा।

ओडीएल प्रोग्राम्स में एडमिशन लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को इग्नू समर्थ ओडीएल एडमिशन पोर्टल ignouadmission.samarth.edu.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं, जबकि ऑनलाइन प्रोग्राम्स चुनने वाले उम्मीदवारों को समर्थ ऑनलाइन प्रोग्राम्स पोर्टल ignouiop.samarth.edu.in के जरिए रजिस्टर करना होगा।

IGNOU Admission 2026: आवेदन प्रक्रिया जानें

  1. ओडीएल या ऑनलाइन प्रोग्राम के लिए सही इग्नू समर्थ एडमिशन पोर्टल पर जाएं।
  2. ‘न्यू रजिस्ट्रेशन’ पर क्लिक करें और एक वैलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके रजिस्टर करें।
  3. अब ओटीपी के जरिए रजिस्टर की गई जानकारी को वेरिफाई करें।
  4. अपने यूजरनेम और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉगिन करें।
  5. अपनी पसंद का प्रोग्राम चुनें और ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  6. जरूरी डॉक्यूमेंट्स तय फॉर्मेट में अपलोड करें।
  7. अब संबंधित प्रोग्राम्स की फीस का भुगतान करें, एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें और कन्फ़र्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।

IGNOU Admission 2026: इग्नू जुलाई एकेडमिक प्रोग्राम्स

इग्नू जुलाई 2026 एडमिशन के लिए एकेडमिक प्रोग्राम निम्नलिखित हैं। विद्यार्थियों को इनके लिए आवेदन करना होगा-

  1. अंडरग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम
  2. पोस्टग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम
  3. डिप्लोमा कोर्स
  4. पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा प्रोग्राम
  5. सर्टिफिकेट प्रोग्राम
  6. प्रोफेशनल और वोकेशनल कोर्स

IGNOU Admission 2026: जरूरी दस्तावेज

  1. हाल की पासपोर्ट साइज फोटो
  2. हस्ताक्षर
  3. शैक्षिक योग्यता के प्रमाण-पत्र
  4. पहचान का प्रमाण
  5. श्रेणी प्रमाण-पत्र (जहां लागू हो)
  6. अनुभव प्रमाण-पत्र (अगर कुछ खास प्रोग्राम के लिए ज़रूरी हो)
  7. सभी दस्तावेज सही ढंग से अपलोड करने से आवेदन के अस्वीकार होने की संभावना काफी कम हो सकती है।

Also read अब सिर्फ 1 साल में पूरी करें मास्टर्स डिग्री, इग्नू ने 4-वर्षीय ग्रेजुएट्स के लिए लॉन्च किए 9 नए प्रोग्राम्स

यूनिवर्सिटी कई तरह के प्रोग्राम में एडमिशन देती है, जिनमें बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए, बीसीए, एमए, एमबीए, एमसीए, एमकॉम के अलावा अलग-अलग विषयों में कई डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स भी शामिल हैं। हर प्रोग्राम के हिसाब से क्वालीफिकेशन अलग-अलग होती है, इसलिए कैंडिडेट्स को अप्लाई करने से पहले उस खास प्रोग्राम के लिए एडमिशन के नियमों को देख लेना चाहिए।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]