Trusted Source Image

UGC NET June 2026 Re-Exam: एनटीए अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की परीक्षाएं कराएगा दोबारा; जानें नई तारीखें

Saurabh Pandey | August 17, 2026 | 07:50 AM IST | 2 mins read

एनटीए ने प्रश्नपत्रों में गड़बड़ियों के कारण यूजीसी नेट जून 2026 की अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी परीक्षाओं को रद्द कर दिया है और इसे 9, 10 सितंबर 2026 को दोबारा आयोजित करने का फैसला किया है।

एनटीए के अनुसार, एक कमेटी को तीनों प्रश्न पत्रों में तथ्यात्मक, टाइपिंग और अनुवाद संबंधी गलतियां मिलीं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एनटीए के अनुसार, एक कमेटी को तीनों प्रश्न पत्रों में तथ्यात्मक, टाइपिंग और अनुवाद संबंधी गलतियां मिलीं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के तहत आयोजित तीन प्रमुख विषयों -अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। एनटीए की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि ये परीक्षाएं सितंबर में दोबारा आयोजित की जाएंगी और इन तीन विषयों की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों से कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा।

अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी जैसे तीन विषयों के पेपर में कई गलतियों को लेकर एनटीए को कई शिकायतें मिली थीं। इसके बाद, एनटीए ने इन गलतियों की जांच-पड़ताल करने के लिए एक कमेटी बनाई। समिति ने पाया कि तीनों पेपरों में कई तथ्यात्मक, टाइपिंग और अनुवाद संबंधी गलतियां थीं।

UGC-NET June Re-Exam 2026: पेपर में थीं ये खामियां

इनमें प्रमुख विद्वानों के नामों की गलत स्पेलिंग, किताबों के गलत शीर्षक, सवालों की भाषा में गलतियां, व्याकरण की गलतियां, लिंग और वचन के मेल में गलतियां, विराम चिह्नों की गलतियां और स्थापित अवधारणाओं के लिए मनमाने ढंग से बनाए गए शब्द शामिल थे। साथ ही, पहले पूछे जा चुके कई सवाल भी दोबारा शामिल किए गए थे। समिति ने सिफारिश की कि निष्पक्ष और त्रुटि-मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए इन तीनों पेपरों को दोबारा आयोजित किया जाना चाहिए।

इसलिए, एनटीए ने यह निष्कर्ष निकाला है कि ऐसी कमियों वाले पेपर निष्पक्ष और त्रुटि-मुक्त परीक्षा के मानकों पर खरे नहीं उतरते हैं, और इस स्तर की कमियों को केवल चुनौती प्रक्रिया के बाद सवालों को हटाकर ठीक नहीं किया जा सकता है।

Also read UGC NET June 2026 Answer Key: यूजीसी नेट आंसर की ugcnet.nta.nic.in पर आज; जानें डाउनलोड चरण, लेटेस्ट अपडेट

UGC-NET June Re-Exam 2026: री-एग्जाम शेड्यूल

विषय
तारीख
शिफ्ट और समय
अंग्रेजी
9 सितंबर 2026
शिफ्ट 1 - सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे
कॉमर्स
9 सितंबर 2026
शिफ्ट 2 - दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे
समाजशास्त्र
10 सितंबर 2026
शिफ्ट 1 - सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे

UGC-NET June Result 2026: रिजल्ट प्रोसेसिंग

जिन 84 विषयों के लिए 'आंसर की चैलेंज' जारी किया गया है, उनके नतीजे तय समय के अनुसार घोषित किए जाएंगे। इन 84 विषयों के लिए जेआरएफ सीटों का आवंटन और असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की योग्यता और पीएचडी में एडमिशन के लिए ई-सर्टिफिकेट जारी करने में उन तीन विषयों की परीक्षा दोबारा कराने की वजह से कोई देरी नहीं होगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications