Abhay Pratap Singh | October 2, 2026 | 05:04 PM IST | 2 mins read
केनरा बैंक में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप पोर्टल https://nats.education.gov.in पर रजिस्टर करना होगा।

नई दिल्ली: केनरा बैंक (Canara Bank) ने वित्त वर्ष 2026-27 के तहत ग्रेजुएट अप्रेंटिस (Graduate Apprentices) की नियुक्ति के लिए ऑनलाइन माध्यम में पंजीकरण प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.canarabank.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
अधिसूचना में कहा गया कि, बैंक में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप पोर्टल https://nats.education.gov.in पर रजिस्टर करना होगा। सिर्फ वे कैंडिडेट ही आवेदन करने के लिए पात्र हैं जिनकी अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर प्रोफाइल 100% पूरी है। आवेदन का कोई दूसरा माध्यम स्वीकार नहीं किया जाएगा।
केनरा बैंक अप्रेंटिस एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए आवेदक के पास मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवारों द्वारा अपनी ग्रेजुएशन डिग्री 1 जनवरी 2023 से पहले और 1 सितंबर 2026 के बाद पूरी नहीं की होनी चाहिए।
अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 सितंबर 2026 से की जाएगी। आवेदन शुल्क में एससी/ एसटी/ दिव्यांग व्यक्तियों की छूट दी गई है, जबकि अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा। केनरा बैंक ग्रेजुएट अप्रेंटिस 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर है।
केनरा बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 3500 पद भरे जाएंगे, जिनमें एससी के 553, एसटी के 226, ओबीसी के 845, ईडब्ल्यूएस के 335 और अनारक्षित कैटेगरी के 1541 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए केनरा बैंक अप्रेंटिस नोटिफिकेशन 2026 जांचने की सलाह दी गई है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके केनरा बैंक अप्रेंटिस 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि एसएफआई के करीब 700 कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश की और उन्हें अशोका रोड गोलचक्कर पर रोक दिया गया, जिनमें से कई लोगों को हिरासत में ले लिया गया।
Press Trust of India