Saurabh Pandey | September 29, 2026 | 12:44 PM IST | 1 min read
आईटीबीपी ने खेल कोटा कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उम्मीदवार 3 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नई दिल्ली : भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) ने स्पोर्ट्स कोटा-2025 के तहत कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) ग्रुप 'सी' के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए विभिन्न खेल श्रेणियों में पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए कुल 126 रिक्त पद भरे जाएंगे।
इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले खिलाड़ी 1 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे) तक अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकते हैं। यह भर्ती प्रक्रिया विशेष रूप से उन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए है, जो केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में सेवा देना चाहते हैं।
आईटीबीपी खेल कोटा कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र सीमा 18 से 23 साल होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना के लिए कट-ऑफ तारीख 1 नवंबर 2026 है। भर्ती नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में छूट दी जाएगी।
श्रेणी | शुल्क |
अनारक्षित, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (पुरुष) | 100 रुपये |
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला, भूतपूर्व सैनिक | शून्य |
भुगतान का तरीका | ऑनलाइन |