Trusted Source Image

RPSC SI Interview Letter 2026: आरपीएससी एसआई प्लाटून कमांडर इंटरव्यू लेटर फेज-1 के लिए जारी, डाउनलोड करें

Abhay Pratap Singh | September 29, 2026 | 09:55 AM IST | 2 mins read

आरपीएससी एसआई इंटरव्यू एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की आवश्यकता होगी।

आरपीएससी एसआई प्लाटून कमांडर 2025 फेज-1 इंटरव्यू 5 से 16 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
आरपीएससी एसआई प्लाटून कमांडर 2025 फेज-1 इंटरव्यू 5 से 16 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने विज्ञापन संख्या 05/2025-26 के तहत उप निरीक्षक (SI) एवं प्लाटून कमांडर भर्ती 2025 के लिए प्रथम चरण साक्षात्कार के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आरपीएससी एसआई इंटरव्यू लेटर 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

राजस्थान एसआई इंटरव्यू एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर, जन्म तिथि और स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड लॉगिन विंडो में दर्ज करना होगा। अभ्यर्थी साक्षात्कार पत्र में नाम, पंजीकरण संख्या, साक्षात्कार तिथि व समय, इंटरव्यू सेंटर का पता, रिपोर्टिंग समय सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं।

RPSC SI Platoon Commander 2025 Interview Phase 1: साक्षात्कार तिथि

आरपीएससी एसआई प्लाटून कमांडर 2025 के लिए फेज-1 इंटरव्यू 5 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार में सफल उम्मीदवार ही दस्तावेज सत्यापन (DV) और मेडिकल परीक्षण (ME) में शामिल होने के लिए पात्र हैं। पीईटी/ पीएसटी के आधार पर इंटरव्यू के लिए 4,019 कैंडिडेट को शॉर्टलिस्ट किया गया था।

Also readCGPSC ADPO Answer Key 2026: सीजी सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा की आंसर की जारी, आपत्ति दर्ज करें

साक्षात्कार में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ वोटरआईडी/ पैनकार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस आदि लाना होगा। इसके अलावा, सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र की मूल प्रति व फोटोकॉपी भी लानी होगी। इन दस्तावेजों के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

RPSC SI Platoon Commander Interview Admit Card 2026: डाउनलोड करें

नीचे दिए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार अपना आरपीएससी एसआई इंटरव्यू लेटर 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • डायरेक्ट लिंक rpsc.rajasthan.gov.in/examlinks पर जाएं।
  • एसआई/प्लाटून कमांडर 2025- इंटरव्यू लेटर लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • इसे जांचें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

आरपीएससी एसआई प्लाटून कमांडर 2025 के माध्यम से कुल 1015 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिसमें सब-इंस्पेक्टर के 951 पद और प्लाटून कमांडर के 64 पद शामिल हैं। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications