Trusted Source Image

UKSSSC Admit Card 2026: जूनियर कैमरामैन सहित अन्य पदों के एडमिट कार्ड sssc.uk.gov.in पर आज, परीक्षा तिथि जानें

Abhay Pratap Singh | September 28, 2026 | 08:25 PM IST | 2 mins read

यूकेएसएसएससी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

यूकेएसएसएससी जूनियर कैमरामैन/ प्रोजेक्टनिस्ट तथा फोटोग्राफर और शोध अधिकारी लिखित परीक्षा 4 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
यूकेएसएसएससी जूनियर कैमरामैन/ प्रोजेक्टनिस्ट तथा फोटोग्राफर और शोध अधिकारी लिखित परीक्षा 4 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा ने विज्ञापन संख्या-74/यूकेएसएसएससी/ 2025 के तहत जूनियर कैमरामैन/ प्रोजेक्टनिस्ट तथा फोटोग्राफर और शोध अधिकारी पदों के प्रवेश पत्र आज जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर 28 सितंबर से अपने हॉल टिकट जांच सकते हैं।

यूकेएसएसएससी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ वोटरआईडी आदि लाना अनिवार्य है। इन दस्तावेजों के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

UKSSSC Various Posts Recruitment 2025: परीक्षा कार्यक्रम

  • यूकेएसएसएससी जूनियर कैमरामैन व प्रोजेक्टनिस्ट 2025 परीक्षा - लिखित परीक्षा 4 अक्टूबर, 2026 को प्रथम पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी।
  • यूकेएसएसएससी फोटोग्राफर व शोध अधिकारी 2025 परीक्षा - लिखित परीक्षा 4 अक्टूबर, 2026 को द्वितीय पाली में दोपहर 3 बजे से शाम बजे तक कराई जाएगी।

Also readRRB Technician Exam City Slip 2026: आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड डेट जानें

आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र अलग से यानी डाक/ ईमेल आदि के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा। कैंडिडेट को डाउनलोड प्रवेश पत्र में स्पष्ट बार-कोड जांचने की भी सलाह दी गई है।”

परीक्षार्थियों को लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र पर अंकित तिथि व समय पर निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है। उम्मीदवार एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का नाम व पता और रिपोर्टिंग टाइम सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस पढ़ सकते हैं।

UKSSSC Junior Cameraman Admit Card 2026: डाउनलोड करें

यूकेएसएसएससी एडमिट कार्ड लिंक 2026 सक्रिय होने पर निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं:

  • डायरेक्ट लिंक https://sssc.uk.gov.in/admit-card/ पर जाएं।
  • पद से संबंधित एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार इसे जांचें और आगे की जरूरत के लिए प्रिंट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications