Abhay Pratap Singh | September 28, 2026 | 07:24 PM IST | 2 mins read
यूपीपीएससी एचईओ एडमिट कार्ड 2026 1 अक्टूबर को और यूपीपीएससी वीओ एडमिट कार्ड 2026 30 सितंबर को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने आज विज्ञापन संख्या डी-6/ई-1/2025 के तहत स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी (HEO) स्क्रीनिंग परीक्षा 2025 और पशु चिकित्सा अधिकारी (Veterinary Officer) स्क्रीनिंग परीक्षा 2025 के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in के माध्यम से अपनी सिटी स्लिप जांच सकते हैं।
उम्मीदवारों को यूपीपीएससी एचईओ सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 और यूपीपीएससी वेटनरी ऑफिसर सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए ओटीआर नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। यूपीपीएसी डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन स्लिप 2026 में आवंटित परीक्षा केंद्र वाले जिला/ शहर सहित अन्य विवरणों की जांच कर सकते हैं।
UPPSC Health Education Officer Screening Exam 2025 - स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी 2025 परीक्षा 4 अक्टूबर, 2026 को एक सत्र में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
UPPSC Veterinary Officer Screening Exam 2025 - पशु चिकित्सा अधिकारी 2025 परीक्षा 3 अक्टूबर, 2026 को एक सत्र में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, यूपीपीएससी एचईओ एडमिट कार्ड 2026 1 अक्टूबर को और यूपीपीएससी वीओ एडमिट कार्ड 2026 30 सितंबर को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। परीक्षार्थियों के लिए यूपीपीएससी हॉल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है। इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
अभ्यर्थियों को परीक्षा दिवस निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जाती है। एग्जाम सेंटर पर 90 मिनट पहले प्रवेश दिया जाएगा और परीक्षा समय से 45 मिनट पहले गेट बंद कर दिया जाएगा। प्रवेश पत्र के साथ दो फोटो और पहचान पत्र की मूल प्रति व फोटोकॉपी भी लाना होगा। अधिक जानकारी के लिए नवीतनम नोटिस जांच सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपीपीएससी एचईओ सिटी स्लिप 2026 और यूपीपीएससी वीओ एग्जाम सिटी 2026 डाउनलोड कर सकते हैं: