Saurabh Pandey | September 27, 2026 | 04:05 PM IST | 1 min read
आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली : रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड्स (RRBs) ने टेक्नीशियन ग्रेड 1 और 3 परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने रेलवे टेक्नीशियन पदों के लिए आवेदन किया है, वे अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा के लिए आवंटित शहर और तारीख देख सकते हैं।
उम्मीदवार एडमिट कार्ड जारी होने से पहले, शहर और तारीख की जानकारी देने वाली सुविधा के जरिए अपने तय परीक्षा शहर और परीक्षा की तारीख देख सकते हैं और उसी के मुताबिक परीक्षा का प्लान कर सकते हैं।
आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 1 और 3 के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से लगभग 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षी हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
Also read IAF Agniveervayu Answer Key 2026: एयरफोर्स अग्निवीर वायु आंसर की जारी, 28 सितंबर तक चैलेंज का मौका
आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा का आयोजन 6 से 9 अक्टूबर 2026 के बीच कंप्यूटर आधारित मोड (सीबीटी) में किया जाना है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट साथ लेकर जाना होगा।