Trusted Source Image

BPSC 72 Pre New Exam Date 2026: बीपीएससी 72वीं सीसीई प्री एग्जाम डेट रिवाइज्ड, आयोग की विश्वनीयता पर उठे सवाल

Abhay Pratap Singh | August 16, 2026 | 12:34 PM IST | 2 mins read

बिहार बीपीएससी इंटीग्रेटेड 72वीं सीसीई चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा (एमसीक्यू), मुख्य परीक्षा (लिखित) और साक्षात्कार चरण को शामिल किया गया है।

बीपीएससी इंटीग्रेटेज 72 सीसीई 2026 परीक्षा के माध्यम से 1189 पदों को भरा जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
बीपीएससी इंटीग्रेटेज 72 सीसीई 2026 परीक्षा के माध्यम से 1189 पदों को भरा जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने एकीकृत 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा 2026 की तिथि संशोधित की है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, अब बिहार बीपीएससी 72वीं सीसीई प्री 2026 एग्जाम का आयोजन 25 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। पहले यह परीक्षा 26 जुलाई 2026 के लिए निर्धारित थी।

परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र उचित समय पर जारी किया जाएगा। बीपीएससी 72 सीसीई प्री एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर हॉल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।

आधिकारिक नोटिस में आयोग ने बताया कि, “अपरिहार्य कारणों के चलते पूर्व में स्थगित की गई बिहार कंबाइंड प्री कंप्टीटिव एग्जाम 72वीं 2026 परीक्षा का आयोजन अब 25 अक्टूबर 2026 (रविवार) किया जाएगा। परीक्षा से संबंधित विस्तृत सूचना एवं आवश्यक निर्देश आयोग की वेबसाइट पर समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।”

Also readBPSC Exam Calendar 2026: बीपीएससी एग्जाम कैलेंडर जारी, 71वीं CCE मेन्स रिजल्ट अगस्त/सितंबर में, शेड्यूल जांचें

आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए मधुरेंद्र यादव नामक ‘एक्स’ ने लिखा, “कही ये भी भ्रामक समाचार तो नहीं, कृपया बीपीएससी अपनी विश्वसनीयता न खोये। टीआरई-4 वालों के साथ न्याय कब होगा।” वहीं, पेचकस नामक यूजर ने कहा, “AEDO का शुभ मुहूर्त कब बन रहा हैं?”, जबकि विराज शांडिल्य ने लिखा, “एक और झूठ!!!”

बिहार बीपीएससी इंटीग्रेटेड 72वीं सीसीई चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा (एमसीक्यू), मुख्य परीक्षा (लिखित) और साक्षात्कार चरण को शामिल किया गया है। बीपीएससी सीसीई 72 प्रीलिम्स एग्जाम 2026 में सफल उम्मीदवार ही मेन्स एग्जाम के लिए पात्र होंगें। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1189 पदों को भरा जाएगा।

शशि कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “नई तिथि का स्वागत है, फिर भी बार-बार टलने से गंभीर उम्मीदवारों की पढ़ाई का शेड्यूल बिगड़ता है और उन्हें बेवजह तनाव होता है।” अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications