Trusted Source Image

UPSC CSE Mains Admit Card 2026: यूपीएससी सीएसई मेन्स एडमिट कार्ड upsc.gov.in पर जारी, परीक्षा कार्यक्रम जांचें

Abhay Pratap Singh | August 14, 2026 | 06:02 PM IST | 2 mins read

यूपीएससी सीएसई मेन्स 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा दिवस निर्देशों का पालन करना होगा।

Back

UPSC CSE Preparation Strategy and Best Books

UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.

Download EBook
यूपीएससी सीएसई 2026 मेन्स एग्जाम 21 से 30 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
यूपीएससी सीएसई 2026 मेन्स एग्जाम 21 से 30 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा (CSE Mains) 2026 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर 14 अगस्त से यूपीएससी सीएसई मेन्स एडमिट कार्ड 2026 जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपीएससी सीएसई मेन्स 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। यूपीएससी मेन्स एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, फोटो व हस्ताक्षर, परीक्षा तिथि व सत्र, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पता, केंद्र कोड और सहित अन्य विवरण शामिल है।

आयोग द्वारा यूपीएससी सीएमई 2026 मेन्स का आयोजन 21 से 30 अगस्त तक प्रत्येक दिन दो पालियों में किया जाएगा। प्रथम पाली की परीक्षा का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा का समय दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक तीन-तीन घंटे की अवधि के लिए निर्धारित है।

UPSC Mains Admit Card 2026: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सर्विसेज मेन्स 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • यूपीएससी की वेबसाइट https://upsconline.nic.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘लॉगिन’ टैब पर क्लिक करें।
  • अब, लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • यूपीएससी एसईएस मेन्स एडमिट कार्ड जांचें व प्रिंटआउट लें।

Also readUPSC CDS 2 Exam Schedule 2026: यूपीएससी सीडीएस 2 परीक्षा का शेड्यूल जारी, 13 सितंबर को 3 शिफ्ट में एग्जाम

UPSC CSE Mains 2026 Exam Schedule: परीक्षा कार्यक्रम

नीचे सारणी में उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2026 का कार्यक्रम जांच सकते हैं:

परीक्षा तिथि व दिनप्रथम सत्र
(सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक)
द्वितीय सत्र
(सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक)

21 अगस्त 2026 (शुक्रवार)

पेपर-1

निबंध

कोई पेपर नहीं

22 अगस्त 2026 (शनिवार)

पेपर-2

सामान्य अध्ययन-1

पेपर-3

सामान्य अध्ययन-2

23 अगस्त 2026 (रविवार)

पेपर-4

सामान्य अध्ययन-3

पेपर-5

सामान्य अध्ययन-4

29 अगस्त 2026 (शनिवार)

पेपर-ए

(भारतीय भाषा)

असमिया, बंगाली, बोडो, डोगरी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिली, मलयालम, मणिपुरी (बंगाली या मेइतेई मयेक लिपि), मराठी, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, संथाली (देवनागरी या ओलचिकी लिपि), सिंधी (देवनागरी या अरबी लिपि), तमिल, तेलुगु और उर्दू।

पेपर-बी

अंग्रेजी

30 अगस्त 2026 (रविवार)

पेपर-6

(वैकल्पिक विषय का पेपर-1)

कृषि, पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान, मानव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, सिविल इंजीनियरिंग, वाणिज्य एवं लेखाशास्त्र, अर्थशास्त्र, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, भूगोल, भूविज्ञान, इतिहास, विधि, प्रबंधन, गणित, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, मेडिकल साइंस, दर्शनशास्त्र, भौतिकी, राजनीति विज्ञान एवं अंतरराष्ट्रीय संबंध, मनोविज्ञान, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र, सांख्यिकी, प्राणी विज्ञान तथा निम्नलिखित भाषाओं में से कोई एक—असमिया, बंगाली, बोडो, डोगरी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिली, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, संथाली, सिंधी, तमिल, तेलुगु, उर्दू और अंग्रेजी।

पेपर-7

(वैकल्पिक विषय का पेपर-2)

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications