Trusted Source Image

UPSC CDS 2 Exam Schedule 2026: यूपीएससी सीडीएस 2 परीक्षा का शेड्यूल जारी, 13 सितंबर को 3 शिफ्ट में एग्जाम

Santosh Kumar | August 10, 2026 | 06:05 PM IST | 1 min read

अंग्रेज़ी का पेपर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक, सामान्य ज्ञान का पेपर दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक और एलिमेंट्री मैथमेटिक्स का पेपर शाम 4 बजे से 6 बजे तक होगा।

यूपीएससी सीडीएस 2 परीक्षा एक ही दिन, 13 सितंबर को आयोजित की जाएगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
यूपीएससी सीडीएस 2 परीक्षा एक ही दिन, 13 सितंबर को आयोजित की जाएगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (सीडीएस) II परीक्षा, 2026 का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। यूपीएससी सीडीएस 2 परीक्षा एक ही दिन, 13 सितंबर को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए), इंडियन नेवल एकेडमी (आईएनए), एयर फोर्स एकेडमी (एएफए) और ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है।

यूपीएससी सीडीएस 2 अधिसूचना 20 मई को जारी की गई और आवेदन की प्रक्रिया जून में पूरी हुई। इस परीक्षा के जरिए कुल 451 खाली पद भरे जाएंगे, जिनमें आईएमए, आईएनए, एएफए और ओटीए (पुरुष और महिला) के पद शामिल हैं।

UPSC CDS 2 Exam Schedule 2026: सीडीएस 2 परीक्षा 3 शिफ्ट में

यूपीएससी सीडीएस 2 परीक्षा 3 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। अंग्रेज़ी का पेपर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक, सामान्य ज्ञान का पेपर दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक और एलिमेंट्री मैथमेटिक्स का पेपर शाम 4 बजे से 6 बजे तक होगा।

ओटीए उम्मीदवारों को केवल दो पेपर अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान—देने होते हैं, जबकि अन्य अकादमियों के लिए तीनों पेपर देना जरूरी है। यह परीक्षा देश भर के अलग-अलग सेंटरों पर ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

Also readUPSC CAPF 2025 Final Result: यूपीएससी सीएपीएफ फाइनल रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, 350 अभ्यर्थी चयनित

UPSC CDS 2 Admit Card 2026: सीडीएस 2 एडमिट कार्ड कब आएगा?

यूपीएससी सीडीएस 2 परीक्षा से कुछ दिन पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी होने की संभावना है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें और जरूरी दस्तावेज साथ ले जाएं।

हाल ही में, यूपीएससी ने कंबाइंड डिफेंस सर्विस एग्जाम (2) 2025 ऑफिसर्स ट्रेनिक एकेडमी का अंतिम परिणाम घोषित किया है। यूपीएससी सीडीएस 2 ओटीए फाइनल रिजल्ट में कुल 483 उम्मीदवारों को चयनित किया गया है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications