Trusted Source Image

UPSC CAPF 2025 Final Result: यूपीएससी सीएपीएफ फाइनल रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, 350 अभ्यर्थी चयनित

Abhay Pratap Singh | August 7, 2026 | 10:00 PM IST | 2 mins read

यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा 2025 के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी और सीआईएसएफ में की जाएगी।

सीएपीएफ एसी 2025 फाइनल रिजल्ट लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर मेरिट के क्रम में तैयार की गई है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीएपीएफ एसी 2025 फाइनल रिजल्ट लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर मेरिट के क्रम में तैयार की गई है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज सेंट्रल ऑर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF - असिस्टेंट कमांडेंट) परीक्षा 2025 के लिए अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से यूपीएससी सीएपीएफ एसी 2025 फाइनल रिजल्ट जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपीएससी सीएपीएफ फाइनल रिजल्ट में 350 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है, जिसमें जनरल के 103, ईडब्ल्यूएस के 44, ओबीसी के 109, एससी के 62 और एसटी के 32 कैंडिडेट शामिल है। सीएपीएफ एसी 2025 फाइनल रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है, जिसमें शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के नाम व रोल नंबर शामिल हैं।

आधिकारिक नोटिस में बताया गया कि, “एक उम्मीदवार का परिणाम रोक दिया गया है। अनुशंसित 126 कैंडिडेट्स की उम्मीदवारी को प्रोविजनल रखा गया है। इसके अलावा, आयोग ने अलग-अलग कैटेगरी में अंतिम रूप से रिकमेंडेड अभ्यर्थी के बाद मेरिट के क्रम में 164 अभ्यर्थियों की एक संयुक्त आरक्षित सूची तैयार की है।”

Also readUPSC IES, ISS Result 2026: यूपीएससी आईईएस, आईएसएस रिजल्ट upsconline.nic.in पर जारी, इंटरव्यू शेड्यूल जल्द

सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यूपीएससी सीएपीएफ एससी 2025 परीक्षा कुल 432 पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें सीआरपीएफ के 204, बीएसएफ के 24, आईटीबीपी के 79, एसएसबी के 33 और सीआईएसएफ के 92 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

आयोग के अनुसार, उम्मीदवारों के अंक परिणाम घोषित होने की तिथि से 15 दिनों के भीतर यूपीएससी की वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे। उम्मीदवार अपनी भर्ती से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच 011-23385271/ 23381125 पर कॉल कर सकते हैं।

UPSC CAPF AC 2025 Final Result: डाउनलोड करें

निम्निलखित चरणों का पालन करके सीएपीएफ एसी 2026 अंतिम परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं:

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • सीएपीएस (एसी) एग्जाम 2025 - फाइनल रिजल्ट पर क्लिक करें।
  • नए पेज में रिजल्ट पीडीएफ ओपन होगी।
  • कैंडिडेट अपना नाम व रोल नंबर जांचें और डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications