Trusted Source Image

UP Assistant Professor Exam 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर एग्जाम शेड्यूल जारी, सिटी स्लिप कल, एडमिट कार्ड डेट जानें

Santosh Kumar | November 7, 2026 | 03:29 PM IST | 1 min read

यूपीईएसएससी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा दो दिनों में दो पालियों (शिफ्ट) में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी।

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 19 और 20 नवंबर, 2026 को आयोजित की जाएगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 19 और 20 नवंबर, 2026 को आयोजित की जाएगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) ने विज्ञापन संख्या 04/2026 के अंतर्गत सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। राज्य के अशासकीय सहायता प्राप्त सह-शिक्षा (को-एड) और महिला कॉलेजों में 1,936 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 19 और 20 नवंबर को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा राज्य के छह मंडल मुख्यालयों आगरा, मेरठ, गोरखपुर, लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी में दो पालियों में आयोजित होगी।

यूपीईएसएससी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा दो दिनों में दो पालियों (शिफ्ट) में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। 

UP Assistant Professor City Slip 2026: एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप कल

उम्मीदवार परीक्षा केंद्र के संबंध में आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से ही कर लें। परीक्षा शहर (एग्जाम सिटी इंटिमेशन) के बारे में जानकारी 8 नवंबर से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर उपलब्ध करा दी जाएगी।

उम्मीदवार होमपेज पर दिए गए लिंक के माध्यम से आवश्यक विवरण दर्ज करके अपने आवंटित परीक्षा शहर को देख सकते हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर एडमिट कार्ड 15 नवंबर से आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा। 

Also readUP Special TET Answer Key 2026: यूपी स्पेशल टीईटी की प्रोविजनल आंसर-की जारी, 12 नवंबर तक कर सकेंगे चैलेंज

UP Assistant Professor Exam 2026: लिखित परीक्षा के बाद क्या? 

वैध एडमिट कार्ड के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड तुरंत डाउनलोड कर लेना चाहिए और उसमें दी गई जानकारी को ध्यान से चेक कर लेना चाहिए।

यह भर्ती गैर-सरकारी सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए है। परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को इसके बाद साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) की प्रक्रियाओं से गुजरना होगा। 

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications