Santosh Kumar | November 7, 2026 | 12:13 PM IST | 2 mins read
एनटीए द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन 6 नवंबर से शुरू हुए हैं और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर को रात 9 बजे तक है। शुल्क भुगतान की अंतिम समय-सीमा भी 30 नवंबर को रात 11:50 बजे तक है।

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आर्मी कैडेट कॉलेज कॉमन एंट्रेंस एग्जाम जनवरी 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/acccee पर उपलब्ध है। यह परीक्षा भारतीय सेना के योग्य सेवारत कर्मियों को कमीशंड ऑफिसर बनने का अवसर प्रदान करती है। एनटीए द्वारा एसीसीसीईई का आयोजन अगले साल 4 जनवरी को किया जाएगा।
एनटीए द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन 6 नवंबर से शुरू हुए हैं और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर को रात 9 बजे तक है। शुल्क भुगतान की अंतिम समय-सीमा भी 30 नवंबर को रात 11:50 बजे तक है।
जो उम्मीदवार समय पर आवेदन नहीं कर पाएंगे, वे 1 से 3 दिसंबर के बीच फॉर्म जमा कर सकते हैं, जिसके लिए उन्हें 500 रुपये का अतिरिक्त विलंब शुल्क देना होगा। आवेदनों में सुधार के लिए विंडो 5 से 6 दिसंबर तक खुली रहेगी।
एसीसी सीईई के लिए, जनरल, अनरिजर्व्ड और ओबीसी/ओबीसी-एनसीएल कैटेगरी के उम्मीदवारों को ₹1,150 की एप्लीकेशन फीस देनी होगी, जबकि एससी-एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए यह फीस ₹950 तय की गई है।
आर्मी कैडेट कॉलेज प्रवेश परीक्षा 2027 के लिए पात्रता मानदंड इस प्रकार है-
| पद का नाम | शैक्षणिक योग्यता |
|---|---|
एसीसी (10+2)-136 | हायर सेकेंडरी या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण अथवा 12वीं कक्षा में अध्ययनरत। |
एसीसी (स्नातक)-136 | ग्रेजुएशन डिग्री या समकक्ष योग्यता अथवा अंतिम वर्ष में अध्ययनरत। |
एससीओ-61 | भर्ती निदेशालय (Recruiting Directorate) द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार। |
एमईडी (एनटी) | DGAFMS द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार। |
Also readUPSC NDA-NA Result 2026: यूपीएससी एनडीए-एनए फाइनल रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, 617 अभ्यर्थी सफल
कंप्यूटर-आधारित परीक्षा 4 जनवरी को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न होंगे, जो अधिकतम 300 अंकों के होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी।
परीक्षा की अवधि तीन घंटे होगी और यह अंग्रेजी तथा हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगी। परीक्षा शहर के बारे में जानकारी 21 दिसंबर को जारी होने की उम्मीद है, जबकि एडमिट कार्ड 28 दिसंबर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।
चयनित उम्मीदवारों को इसके बाद एसएसबी साक्षात्कार और मेडिकल जांच से गुजरना होगा। सफल उम्मीदवारों का प्रशिक्षण देहरादून स्थित इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) की एसीसी विंग में होगा। अधिक जानकारी के लिए पोर्टल पर जाएं।