Trusted Source Image

RBSE Exam Dates 2027: राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू, अधिसूचना जारी, डेटशीट जल्द

Santosh Kumar | November 7, 2026 | 11:06 AM IST | 1 min read

छात्र और अभिभावक आधिकारिक डेट शीट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले वर्षों की परंपरा के अनुसार, प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी में होने की उम्मीद है, जबकि थ्योरी परीक्षाएं फरवरी और मार्च के बीच आयोजित की जाएंगी।

राजस्थान बोर्ड ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर इसकी घोषणा की है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
राजस्थान बोर्ड ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर इसकी घोषणा की है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने वर्ष 2027 की कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। बोर्ड की अधिसूचना के अनुसार, राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी। आरबीएसई की कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे शुरू होंगी। बोर्ड ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर इसकी घोषणा की है।

छात्र और अभिभावक आधिकारिक डेट शीट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले वर्षों की परंपरा के अनुसार, प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी में होने की उम्मीद है, जबकि थ्योरी परीक्षाएं फरवरी और मार्च के बीच आयोजित की जाएंगी। 

RBSE 10th-12th Date Sheet 2027: राजस्थान बोर्ड डेटशीट जल्द

कक्षा 10 के लिए, इस वर्ष से साल में 2 बार परीक्षा लेने की प्रणाली शुरू की जा रही है; फरवरी-मार्च में मुख्य परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य होगा, और इसके साथ ही मई-जून में सुधार के उद्देश्य से दूसरी परीक्षा देने का विकल्प भी मिलेगा। 

विषयवार विस्तृत डेट शीट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी की जाएगी, जहां से छात्र पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे। इस डेटशीट में सभी विषयों की डेट्स शामिल होगी। 

Also readRBSE Model Question Papers 2027: राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं के मॉडल प्रश्न-पत्र जारी, डाउनलोड प्रोसेस जानें

Rajasthan Board Exam 2027: राजस्थान बोर्ड मॉडल प्रश्न पत्र जारी

शिक्षा विभाग और बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, परीक्षाओं को सुचारू और पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के लिए कड़े इंतजाम किए जाएंगे। नकल को रोकने के लिए एक सख्त निगरानी प्रणाली लागू की जाएगी। 

जनवरी में प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट वर्क का मूल्यांकन पूरा होने के बाद थ्योरी परीक्षाएं शुरू होंगी। छात्रों को परीक्षा पैटर्न समझने और उसी के अनुसार तैयारी करने में मदद के लिए मॉडल प्रश्न पत्र पहले ही उपलब्ध करा दिए गए हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications