Trusted Source Image

Bihar SLET Admit Card 2026 Date: बिहार एसएलईटी एडमिट कार्ड डेट जारी, 22 नवंबर को होगी परीक्षा

Abhay Pratap Singh | November 6, 2026 | 10:40 PM IST | 1 min read

बीएसईबी एलईटी हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे विवरण की आवश्यकता होगी।

बिहार स्कूल लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 सीबीटी मोड में आयोजित किया जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक एक्स/BSEB)
बिहार स्कूल लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 सीबीटी मोड में आयोजित किया जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक एक्स/BSEB)

नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आज विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा (SLET) 2026 के प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि घोषित कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sletregistration.cbrt.co.in पर जाकर 17 नवंबर से बिहार एसएलईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

बीएसईबी एलईटी हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे विवरण की आवश्यकता होगी। उम्मीदवार बिहार एसएलईटी 2026 एडमिट कार्ड में नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का पूरा पता और परीक्षा दिवस निर्देश सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।

बोर्ड द्वारा स्कूल लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 का आयोजन 22 नवंबर से किया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर बीएसईबी एसएलईटी एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड आदि लाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना एग्जाम सेंटर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

Also readRajasthan SET Result 2026: राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा का परिणाम, फाइनल आंसर की और मूल्यांकन प्रक्रिया जारी 

बिहार एसएलईटी एग्जाम पैटर्न के अनुसार, स्कूल लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। पेपर में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें लाइब्रेरी साइंस से 100 और सामान्य ज्ञान विषय से 50 प्रश्न होंगे। परीक्षा 2 घंटे 30 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।

Bihar SLET Admit Card 2026 Download Link: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके बिहार एलईटी हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले sletregistration.cbrt.co.in पर विजिट करें।
  • एसएलईटी एडमिट कार्ड 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • इसे जांचें और  भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।

बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 में किसी भी तरह की त्रुटि होने पर तुरंत बीएसईबी से हेल्पलाइन नंबर +91 8047282787 या ईमेल आईडी bseb.support@cbrt.co.in पर संपर्क करना चाहिए।  बीएसईबी एलईटी मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications