Santosh Kumar | November 7, 2026 | 06:11 PM IST | 2 mins read
छात्र आधिकारिक पोर्टल mpbse.mponline.gov.in पर आसानी से अपने एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) ने 2027 की कक्षा 10 (हाई स्कूल) और कक्षा 12 (हायर सेकेंडरी) बोर्ड परीक्षाओं के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र आधिकारिक पोर्टल mpbse.mponline.gov.in पर आसानी से अपने प्रोविजनल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह डमी कार्ड छात्रों और स्कूलों को अंतिम हॉल टिकट जारी होने से पहले अपनी जानकारी की जांच करने का मौका देता है।
डमी एडमिट कार्ड में छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, चुने गए विषय, परीक्षा का माध्यम और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है। यदि इसमें कोई गलती है, तो उसे समय रहते ठीक करवा लें ताकि परीक्षा के दौरान कोई परेशानी न हो।
सुधार प्रक्रिया संबंधित स्कूलों के माध्यम से पूरी की जा सकती है। स्कूल के प्राचार्य निर्धारित शुल्क का भुगतान करके आवश्यक सुधार कर सकते हैं। ऑनलाइन घोषणा पत्र जमा करने की प्रक्रिया जारी है इसकी अंतिम तिथि 31 दिसंबर है।
मूल एडमिट कार्ड तभी उपलब्ध होंगे जब संबंधित स्कूल द्वारा घोषणा पत्र जमा कर दिया जाएगा। छात्र जल्द से जल्द डमी एडमिट कार्ड की जांच कर लें और किसी भी तरह की गलती होने पर स्कूल प्रशासन को सूचित करें।
स्टूडेंट्स नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एमपी बोर्ड डमी एडमिट कार्ड 2027 डाउनलोड कर सकते हैं-
बोर्ड ने सभी स्कूल प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि वे छात्रों के डमी एडमिट कार्ड की अच्छी तरह जांच करें और आवश्यक सुधार करें। हाल में, बोर्ड ने कक्षा 9 से 12 तक के प्रश्न पत्रों में 'आंतरिक विकल्प' से जुड़े संशोधित नियमों की घोषणा की है।
इसके तहत विद्यार्थियों को स्कूल जाकर या ऑनलाइन पढ़ाई करने का विकल्प मिलेगा। परिपत्र के अनुसार यह फैसला वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के उस आदेश के अनुपालन में लिया गया है।
Press Trust of India