Santosh Kumar | November 7, 2026 | 04:26 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार अपनी अंक तालिका भी देख सकते हैं। आंसर-की डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को पोर्टल पर जाना होगा, 'आंसर की' सेक्शन में जाना होगा, संबंधित परीक्षा के लिंक का चयन करना होगा, संबंधित पीडीएफ डाउनलोड करें।

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने 'पर्यवेक्षक (महिला)' और 'बेसिक व सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर' भर्ती परीक्षाओं के लिए अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। ये आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवार अब इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी उत्तर पुस्तिकाओं से इनका मिलान कर सकते हैं।
आरएसएसबी 'पर्यवेक्षक (महिला)' परीक्षा 24 जुलाई को आयोजित की गई थी। यह भर्ती प्रक्रिया महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत कुल 72 पदों (गैर-अनुसूचित क्षेत्रों में 57 और अनुसूचित क्षेत्रों में 15) के लिए है।
पेपर-1 और 2 के लिए फाइनल आंसर-की जारी की गई; इसमें कुछ प्रश्नों को हटा दिया है। परीक्षा 22-23 अगस्त को हुई, जिसमें 3,951 पद शामिल थे, इनमें 3,629 पद बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के और 322 पद सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के हैं।
बोर्ड ने इन दोनों पदों के लिए पेपर-1 और पेपर-2 की अलग-अलग अंतिम आंसर-की जारी की हैं। अंतिम आंसर-की जारी होने से पहले, इन परीक्षाओं के अनंतिम परिणाम और मेरिट सूची 4 नवंबर 2026 को प्रकाशित की गई।
उम्मीदवार अपनी अंक तालिका भी देख सकते हैं। आंसर-की डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को पोर्टल पर जाना होगा, 'आंसर की' सेक्शन में जाना होगा, संबंधित परीक्षा के लिंक का चयन करना होगा, संबंधित पीडीएफ डाउनलोड करें।
अंकों की गणना अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर की गई है। चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसके लिए ऑनलाइन स्क्रूटनी फॉर्म भरने का विकल्प दिया गया है।