Trusted Source Image

UPSC CDS 2 2025 OTA Final Result: यूपीएससी सीडीएस 2 ओटीए फाइनल रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, 483 कैंडिडेट चयनित

Abhay Pratap Singh | August 7, 2026 | 07:53 PM IST | 2 mins read

यूपीएससी द्वारा आयोजित संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (II), 2025 के परिणाम और रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड (SSB) द्वारा आयोजित साक्षात्कार के आधार पर अंतिम परिणाम घोषित किया गया है।

यूपीएससी सीडीएस 2 2025 ओटीए अंतिम परिणाम मेरिट के क्रम में जारी की गई है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
यूपीएससी सीडीएस 2 2025 ओटीए अंतिम परिणाम मेरिट के क्रम में जारी की गई है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 7 अगस्त को कंबाइंड डिफेंस सर्विस एग्जाम (2) 2025 ऑफिसर्स ट्रेनिक एकेडमी (CDS 2 2025 OTA) का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। यूपीएससी सीडीएस 2 2025 ओटीए फाइनल रिजल्ट में कुल 483 (455 पुरुष और 28 महिला) उम्मीदवारों को चयनित किया गया है।

यूपीएससी सीडीएस 2 2025 ओटीए फाइनल रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में मेरिट के क्रम में जारी की गई है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के चयनित उम्मीदवारों के क्रम संख्या, रोल नंबर और नाम सहित अन्य विवरण शामिल हैं।

सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 124वें शॉर्ट सर्विस कमीशन (पुरुष) (NT) (UPSC) कोर्स के लिए 276 पद और 124वें शॉर्ट सर्विस कमीशन महिला (NT) (UPSC) कोर्स के लिए 19 पद रिक्त हैं।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “124वें शॉर्ट सर्विस कमीशन कोर्स (पुरुष) (NT) (UPSC) की सूची में उन अभ्यर्थियों के नाम भी शामिल हैं, जिन्हें इसी परीक्षा के परिणाम के आधार पर पहले इंडियन मिलिट्री अकादमी (IMA) देहरादून, इंडियन नेवल अकादमी (INA) एझिमाला (केरल) और एयर फोर्स अकादमी (AFA) हैदराबाद के प्री-फ्लाइंग ट्रेनिंग कोर्स में प्रवेश के लिए सिफारिस की गई थी।”

Also readUPSC CMS Answer Key 2026: यूपीएससी सीएमएस आंसर-की पेपर 1, 2 के लिए जारी, upsc.gov.in से करें डाउनलोड

सूचना में कहा गया कि, उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट http://www.upsc.gov.in पर जाकर भी नतीजों के बारे में जानकारी ले सकते हैं। हालाँकि, उम्मीदवारों के अंक फाइनल रिजल्ट घोषित होने की तिथि से 15 दिनों के अंदर कमीशन की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे, जो 30 दिनों तक उपलब्ध रहेंगे।

उम्मीदवार IMA/OTA कोर्स के लिए 011-26175473 या Joinindianarmy.nic.in पर; INA कोर्स के लिए 011-23010097 या officer-navy@nic.in या Joinindiannavy.gov.in पर और AFA कोर्स के लिए 011-23010231 (एक्सटेंशन 7645 / 7646 / 7610) पर या www.careerindianairforce.cdac.in पर संपर्क कर सकते हैं।

UPSC CDS 2 2025 Final Result: डाउनलोड चरण

यूपीएससी सीडीएस 2 2025 फाइनल रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • यूपीएससी की वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जाएं।
  • ‘CDS 2 2025 OTA Final Result’ लिंक पर क्लिक करें।
  • एक पीडीएफ ओपन होगी।
  • कैंडिडेट Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर व नाम जांचें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications