Trusted Source Image

RSSB Conductor 2024 DV: आरएसएसबी कंडक्टर डीवी के लिए AAV/DW वर्ग के 160 अतिरिक्त अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

Abhay Pratap Singh | August 7, 2026 | 06:58 PM IST | 1 min read

इससे पहले जारी एक नोटिस में बोर्ड ने बताया कि एनटीएसपी में 454 पदों के विरुद्ध 383 एवं टीएसपी में 46 पदों के विरुद्ध 46 सहित कुल 429 पदों पर अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया है।

राजस्थान कंडक्टर 2024 भर्ती के माध्यम से 500 पदों को भरा जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
राजस्थान कंडक्टर 2024 भर्ती के माध्यम से 500 पदों को भरा जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने परिचालक (Conductor) सीधी भर्ती 2024 के तहत दस्तावेज सत्यापन चरण के लिए AAV/DW (एसिड अटैक पीड़ित/ बौनापन) वर्ग के 160 अतिरिक्त अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया है। बोर्ड ने 7 अगस्त को आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी नोटिस के माध्यम से यह जानकारी साझा की है।

आयोग ने बताया कि, राजस्थान कंडक्टर भर्ती परीक्षा 2024 के माध्यम से परिचालक पद के लिए गैर-अनुसूचित क्षेत्र के 454 एवं अनुसूचित क्षेत्र के 46 सहित कुल 500 पदों के लिए वरीयतानुसार परिणाम के साथ दो गुणा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन के लिए कटऑफ अंक 15 जनवरी को जारी किए गए थे।

नोटिस में आगे कहा गया कि, “गैर-अनुसूचित क्षेत्र में AAV/DW कैटेगरी के पर्याप्त संख्या में पात्र अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण 15 जनवरी, 2026 को जारी कटऑफ मार्क्स के अतिरिक्त एएवी/ डीडब्ल्यू श्रेणी के 160 अभ्यर्थियों को भी पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित किया गया है।”

Also readRSSB Conductor Final Result 2026: आरएसएसबी कंडक्टर रिजल्ट घोषित, कुल 429 उम्मीदवार चयनित, कटऑफ मार्क्स जारी

RSSB Conductor 2024 Document Verification: एनटीएसपी कटऑफ अंक

नीचे सारणी में गैर-अनुसूचित क्षेत्र के लिए AAV/DW कैटेगरी का कटऑफ जांच सकते हैं:

कैटेगरीकटऑफ

AAV/DW

16.1615

इससे पहले 4 अगस्त को जारी नोटिस में बोर्ड ने बताया कि पात्र पाए गए अभ्यर्थियों को रिक्त पदों के विरुद्ध श्रेणीवार वरीयता से एनटीएसपी में 454 पदों के विरुद्ध 383 एवं टीएसपी में 46 पदों के विरुद्ध 46 सहित कुल 429 पदों पर अभ्यर्थियों का अंतिम चयन कर पदस्थापना की अनुशंसा विभाग को भेजी गई है।

आरएसएसबी कंडक्टर भर्ती 2024 के माध्यम से कुल 500 रिक्त पदों को भरा जाएगा। बोर्ड ने नवीनतम अपडेट के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.rssb.rajasthan.gov.in पर नियमित रूप से विजिट करने की सलाह दी है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications