RSSB Platoon Commander 2025 DV: आरएसएसबी प्लाटून कमांडर डीवी के लिए गाइडलाइंस जारी, फॉर्मेट डाउनलोड करें
आरएसएसबी प्लाटून कमांडर भर्ती 2026 के लिए आयोजित सभी चरणों (लिखित परीक्षा, पीईटी एवं पीएसटी और इंटरव्यू) में सफल उम्मीदवार ही दस्तावेज सत्यापन में शामिल होने के लिए पात्र हैं।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने 7 जुलाई को प्लाटून कमांडर (Platoon Commander) सीधी भर्ती 2025 के दस्तावेज सत्यापन एंव पात्रता जांच के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आवश्यक सर्टिफिकेट फॉर्मेट डाउनलोड कर सकते हैं।
आरएसएसबी प्लाटून कमांडर भर्ती 2026 के लिए आयोजित सभी चरणों (लिखित परीक्षा, पीईटी एवं पीएसटी और इंटरव्यू) में सफल उम्मीदवार ही दस्तावेज सत्यापन में शामिल होने के लिए पात्र हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से प्लाटून कमांडर के कुल 84 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
RSSB Platoon Commander 2025 DV Guidelines: दस्तावेज सत्यापन निर्देश
आरएसएसबी प्लाटून कमांडर 2025 दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित उम्मीदवारों को निम्नलिखित डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी:
- सभी मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे।
- NCC ‘C’ Certificate प्रमाण पत्र साथ लाएं।
- होमगार्ड स्वयंसेवक के रूप में 5 वर्ष लगातार नामांकन (Enrollment) पूर्ण होने का प्रमाण पत्र।
- यदि अभ्यर्थी सेवारत है तो सेवा प्रमाण पत्र (एक से अधिक सेवा होने पर प्रत्येक सेवा एवं अवधि का स्पष्ट अंकन सहित) और एनओसी।
- नोटिस के अनुसार चरित्र प्रमाण पत्र/ शपथ पत्र घोषणा पत्र भरकर लाएं एवं नमूना हस्ताक्षर प्रारूप का प्रिंट लेकर दस्तावेज सत्यापन के समय जांच दल के सामने भरेंगे।
- अभ्यर्थियों को चरित्र प्रमाण पत्र/शपथ पत्र-घोषणा पत्र भरकर साथ लाना होगा। वहीं, नमूना हस्ताक्षर प्रारूप का प्रिंट लेकर दस्तावेज सत्यापन के दौरान जांच दल के समक्ष उसे भरना होगा।
Also readRSSB 4th Grade Counselling 2026: माइंस व जियोलॉजी विभाग के लिए इन पर्सन काउंसलिंग 11 अगस्त को, शेड्यूल जारी
RSSB Platoon Commander 2025 Document Verification: आरक्षित वर्ग के लिए आवश्यक निर्देश
खिलाड़ी (SP) श्रेणी -
- राजस्थान राज्य के मूल निवासी होने का प्रमाण पत्र।
- खेलकूद के किसी अंतरराष्ट्रीय खेल संस्था, टूर्नामेंट/ चैंपियनशिप अथवा अन्य संस्था में व्यक्तिगत अथवा टीम स्पर्धा में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया हो।
भूतपूर्व (EX) सैनिक वर्ग -
- सेना सेवा में रहते हुए एनओसी के आधार पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी एनओसी साथ लाएं।
- सेवानिवृत्ति के बाद कहीं सेवारत है तो विभाग द्वारा जारी प्रमाण पत्र, एनओसी और सेवा में कार्यग्रहण के समय आवेदन किए जाने की सूचना का स्पष्ट प्रमाण।
DC के लिए -
- इस वर्ग के अभ्यर्थियों नियुक्ति तिथि से वर्तमान तक की सेवा प्रमाण पत्र और एनओसी लाना होगा।
WD के लिए -
- इस वर्ग के अभ्यर्थी पति का मृत्यु प्रमाण पत्र पति से लिंक दस्तावेज मूल निवास/ बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र/ राशनकार्ड आदि साथ लाएं जिसमें पति का नाम अंकित हो।
SC/ST/OBC/EWS के लिए -
- इन वर्ग के अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ लेने के लिए पिता के नाम से जारी जाति प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। यह प्रमाण-पत्र ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2025 तक जारी हुआ हो।
- यदि किसी कारणवश अभ्यर्थी अंतिम तिथि तक जारी प्रमाण-पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं और अंतिम तिथि के बाद जारी प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करता है, तो उसे शपथ पत्र देना होगा कि “आवेदन की अंतिम तिथि को मैं संबंधित वर्ग की पात्रता रखता था, लेकिन उस समय जाति प्रमाण-पत्र जारी नहीं कराया गया था।”