Abhay Pratap Singh | August 7, 2026 | 04:52 PM IST | 2 mins read
सीजी व्यापम ट्रेसर आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: छत्तीसढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने आज अनुरेखक (Tracer - सिविल) लिखित भर्ती परीक्षा 2026 (WRDT26) की मॉडल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार सीजीएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइ cgssb.cgstate.gov.in के माध्यम से सीजी ट्रेसर सिविल आंसर की 2026 जांच सकते हैं।
अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ ट्रेसर मॉडल आंसर की पर प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क भुगतान के साथ 13 अगस्त तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। सीजी ट्रेसर सिविल आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए अभ्यर्थियों को पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
सीजी ट्रेसर सिविल परीक्षा 2026 की उत्तर कुंजी के खिलाफ ऑनलाइन के अलावा बिना शुल्क भुगतान के, डाक के माध्यम से या स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत की गई दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी सीजी व्यापम ट्रेसर आंसर की की मदद से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “ट्रेसर सिविल भर्ती परीक्षा के मॉडल उत्तर व्यापम की वेबसाइट vyapameg.cgstate.gov.in पर 7 अगस्त, 2026 को प्रदर्शित किया जा रहा है। अभ्यर्थी उत्तरों पर सप्रमाण दावा-आपत्ति 13 अगस्त, 2026 को दोपहर 3:00 बजे तक अपने व्यापम प्रोफाइल में लॉगिन कर दर्ज करा सकते हैं।”
प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम तैयार किया जाएगा। सीजी ट्रेसर सिविल परीक्षा 2026 का आयोजन 2 अगस्त को किया गया था। अधिक जानकारी के लिए सीजीएसएसबी पोर्टल व आधिकारिक सीजी व्यापम वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
उम्मीदवार सीजी ट्रेसर मॉडल उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए चरणों का पालन कर सकते हैं: