Abhay Pratap Singh | August 6, 2026 | 08:38 AM IST | 1 min read
सीजीपीएससी एसईएस एग्जाम 2026 जिला सरगुजा (अंबिकापुर), बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग एवं बस्तर (जगदलपुर) के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य इंजीनियरिंग सेवा (SES) परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन माध्यम में प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर सीजीपीएससी एसईएस एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
सीजीपीएससी एसईएस एग्जाम 2026 का हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए ईमेल आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर सीजीपीएससी एसईएस 2026 एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ पैनकार्ड/ वोटरआईडी/ ड्राइविंग लाइसेंस आदि लाना होगा।
छत्तीसगढ़ स्टेट इंजीनिरिंग सर्विस एग्जाम 2026 शेड्यूल के अनुसार, लिखित परीक्षा 16 अगस्त को दो पेपरों के लिए आयोजित की जाएगी। पेपर-1 (जनरल स्टडी) सुबह 9:00 बजे से 11:30 बजे तक और पेपर-2 (इंजीनियरिंग - सिविलि/ मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल) दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक निर्धारित है।
उम्मीदवार सीजीपीएससी एसईएस एडमिट कार्ड 2026 में नाम, पंजीकरण संख्या, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का पता सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं। आयोग कार्यालय द्वारा किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र जारी किए जाने संबंधी सूचना व्यक्तिगत नहीं दी जाएगी।
सीजीपीएससी एसईएस एग्जाम 2026 जिला सरगुजा (अंबिकापुर), बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग एवं बस्तर (जगदलपुर) के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी व नवीतनतम अपडेट के लिए आयोग की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
सीजीपीएससी एसईएस एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक https://online.ecgpsconline.in/ पर जाएं। ईमेल आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें। प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। कैंडिडेट इसे जांचें, डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट निकाल लें।