Trusted Source Image

दिल्ली पुलिस ने शिक्षा छात्रवृत्ति में की बढ़ोतरी, कर्मियों के बच्चों के लिए की नकद पुरस्कार की घोषणा

Press Trust of India | November 4, 2026 | 10:28 PM IST | 1 min read

संशोधित प्रावधानों के तहत, 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को एक बार 5,000 रुपये का प्रोत्साहन भी दिया जाएगा।

संशोधनों में ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले कर्मियों के बच्चों को उच्च शिक्षा की पूरी फीस की प्रतिपूर्ति का भी प्रावधान है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
संशोधनों में ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले कर्मियों के बच्चों को उच्च शिक्षा की पूरी फीस की प्रतिपूर्ति का भी प्रावधान है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले कर्मियों के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए पूरी फीस की प्रतिपूर्ति और 10वीं व 12वीं कक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार देने सहित शैक्षणिक सुविधाओं में बढ़ोतरी की है। 

पुलिस ने 4 नवंबर को एक बयान में कहा कि दिल्ली पुलिस शिक्षा कोष को नियंत्रित करने वाले स्थायी आदेश में संशोधनों के तहत उच्च शिक्षा, डिप्लोमा और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की पढ़ाई कर रहे बच्चों के लिए छात्रवृत्ति राशि 15,000 रुपये से बढ़ाकर 20,000 रुपये कर दी गई है। 

संशोधित प्रावधानों के तहत, 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को एक बार 5,000 रुपये का प्रोत्साहन भी दिया जाएगा और यह शैक्षणिक वर्ष 2025-26 से लागू होगा।

Also readNMMSS: शिक्षा मंत्रालय ने बढ़ाई नेशनल मींस-कम-मेरिट स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि, नई डेट जानें

बयान में कहा गया है कि आईआईटी-जेईई और नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में शीर्ष 1,000 अभ्यर्थियों में स्थान हासिल करने वाले पुलिसकर्मियों के बच्चों को दिल्ली पुलिस शिक्षा कोष से 50 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। 

इसके मुताबिक, संशोधनों में ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले कर्मियों के बच्चों को उच्च शिक्षा की पूरी फीस की प्रतिपूर्ति का भी प्रावधान है। यह लाभ शैक्षणिक वर्ष 2025-26 से लागू होगा।

बयान में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस ने एक अप्रैल 2026 से शिक्षा कोष में योगदान का दायरा बढ़ाकर सभी रैंक के अधिकारियों और कर्मियों को इसमें शामिल किया है। हालांकि, इस कोष के तहत शैक्षणिक लाभ मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) से लेकर सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) रैंक तक के कर्मियों के बच्चों को ही मिलेंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications