Trusted Source Image

UPSSSC JE Agriculture Notification 2026: यूपीएसएसएससी जेई कृषि नोटिफिकेशन 134 पदों के लिए जारी, तिथियां जांचें

Abhay Pratap Singh | August 14, 2026 | 05:07 PM IST | 2 mins read

यूपीएसएसएससी जूनियर इंजीनियर एग्रीकल्चर भर्ती 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को पे-लेवल-6 के अंतर्गत 42,000 रुपये से 48,000 रुपये तक प्रति माह सैलरी दी जाएगी।

यूपीएसएसएससी जूनियर इंजीनियर एग्रीकल्चर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन 14 अगस्त को जारी किया गया है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपीएसएसएससी जूनियर इंजीनियर एग्रीकल्चर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन 14 अगस्त को जारी किया गया है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आज विज्ञापन संख्या-19 परीक्षा/2026 के अंतर्गत अवर अभियंता (कृषि) मुख्य परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपीएसएसएससी जेई एग्रीकल्चर भर्ती 2026 के लिए 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक ऑनलाइन माध्यम में आवेदन फॉर्म भर सकेंगे।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 134 जूनियर इंजीनियर (कृषि) के पदों को भरा जाएगा। जिसमें अनारक्षित के 54, एससी के 23, एसटी का 01, ओबीसी के 43 और ईडब्ल्यूएस के 13 पद शामिल हैं। सभी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 25 रुपये का भुगतान करना होगा। शुल्क समायोजन एवं आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर, 2026 है।

UPSSSC Junior Engineer Agriculture Recruitment 2026: पात्रता मानदंड

माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (UP Board) की हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण हो। साथ ही, प्राविधिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (BTEUP) से कृषि इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा अथवा एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। आवेदक के पास प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है।

Also readUPSSSC LEO 2026 Notification: यूपीएसएसएससी पशुधन प्रसार अधिकारी नोटिफिकेशन 1251 पदों के लिए जारी, शुल्क जानें

यूपीएसएसएससी जूनियर इंजीनियर एग्रीकल्चर भर्ती 2026 के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 से की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के तहत आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में नियमानुसार छूट का भी प्रावधान है। अधिक जानकारी के लिए यूपी जूनियर इंजीनियर एग्रीकल्चर नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।

चयन प्रक्रिया में यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, मुख्य लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण शामिल है। लिखित परीक्षा 2 घंटे के लिए होगी, जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और गलत उत्तर के लिए एक चौथाई नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है।

UPSSSC Junior Engineer (Agriculture) 2026 Notification: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके 17 सितंबर से लिंक सक्रिय होने के बाद यूपी जेई एग्रीकल्चर भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर सकेंगे:

  • आधिकारिक यूपीएसएसएससी वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक विवरण की मदद से पंजीकरण करें और फॉर्म भरें।
  • दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें, सबमिट करें व प्रिंट निकालें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications