Trusted Source Image

UPSSSC LEO 2026 Notification: यूपीएसएसएससी पशुधन प्रसार अधिकारी नोटिफिकेशन 1251 पदों के लिए जारी, शुल्क जानें

Abhay Pratap Singh | August 10, 2026 | 06:52 PM IST | 2 mins read

यूपी पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती 2026 के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को 92,300 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

यूपीएसएसएससी लाइवस्टॉक एक्सटेंशन ऑफिसर 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार का मौका भी दिया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपीएसएसएससी लाइवस्टॉक एक्सटेंशन ऑफिसर 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार का मौका भी दिया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आज विज्ञापन संख्या-17-परीक्षा/2026 के अंतर्गत पशुधन प्रसार अधिकारी (Livestock Extension Officer) मुख्य परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यूपीएसएसएससी एलईओ नोटिफिकेशन के अनुसार, इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 9 सितंबर से 29 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यूपी पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती 2026 के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 25 रुपये का भुगतान करना होगा। मेन्स एग्जाम के लिए परीक्षा शुल्क केवल पीईटी 2025 स्कोर के आधार पर शार्टलिस्ट अभ्यर्थियों को बाद में देना होगा। आवेदन में सुधार की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर है।

UPSSSC Livestock Extension Officer 2026 Notification: शैक्षणिक योग्यता

लाइवस्टॉक एक्सटेंशन ऑफिसर एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने से पहले उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता की जांच कर लेना चाहिए:

  • प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 स्कोरकार्ड होना चाहिए।
  • जीव विज्ञान समूह के साथ कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण और पशुचिकित्सा विश्वविद्यालय/ पशुचिकित्सा महाविद्यालय से 2 वर्षीय पशुधन प्रसार डिप्लोमा पाठ्यक्रम किया हो।
  • देवनागरी लिपि में हिंदी भाषा का ज्ञान होना चाहिए।

Also readUPSSSC Exam Calendar 2026: यूपीएसएसएससी ने परीक्षाओं, इंटरव्यू का कैलेंडर upsssc.gov.in पर किया जारी

यूपीएसएसएससी एलईओ 2026 भर्ती के माध्यम से कुल 1251 पशुधन प्रसार अधिकारी के रिक्त पदों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-5 वेतनमान के अनुसार 29,200 रुपये से 92,300 रुपये तक सैलरी दी जाएगी। मुख्य लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार दस्तावेज सत्यापन में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।

आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को यूपीएसएसएससी पशुधन प्रसार अधिकारी अधिसूचना 2026 जांचने की सलाह दी गई है।

UPSSSC Livestock Extension Officer 2026 Online Application: आवेदन प्रक्रिया

नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार 9 सितंबर, 2026 से आवेदन पत्र भर सकेंगे:

  • यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • पशुधन प्रसार अधिकारी 2026 - आवेदन पत्र लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन करें, फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
  • आवेदन पत्र सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications