Trusted Source Image

Income Tax Delhi Sports Quota Recruitment 2026: इनकम टैक्स दिल्ली खेल कोटा भर्ती आवेदन की लास्ट डेट कल

Saurabh Pandey | November 9, 2026 | 07:15 PM IST | 1 min read

इनकम टैक्स विभाग दिल्ली में विभिन्न खेल कोटा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट कल 10 नवंबर 2026 है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

मल्टी-टास्किंग स्टाफ के लिए सबसे अधिक सीटें 66 हैं और इसके लिए केवल 10वीं पास होना जरूरी है। (आधिकारिक वेबसाइट)
मल्टी-टास्किंग स्टाफ के लिए सबसे अधिक सीटें 66 हैं और इसके लिए केवल 10वीं पास होना जरूरी है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : आयकर विभाग दिल्ली में स्पोर्ट्स कोटा के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि कल 10 नवंबर 2026 है। जिन इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से आयकर विभाग दिल्ली में टैक्स असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर ग्रेड-II और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के कुल 119 पदों को भरा जाएगा।

Income Tax Delhi Sports Quota Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

  1. टैक्स असिस्टेंट पद के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक और 8,000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा की डाटा एंट्री स्पीड होना अनिवार्य है।
  2. स्टेनोग्राफर पद के लिए 12वीं पास होने के साथ स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट पास करना होगा, जबकि एमटीएस पद के लिए 10वीं कक्षा पास अभ्यर्थी पात्र हैं।

Income Tax Delhi Sports Quota Recruitment 2026: आयु सीमा

पद का नाम
न्यूनतम आयु
अधिकतम आयु
टैक्स असिस्टेंट
18 वर्ष
27 वर्ष
स्टेनोग्राफर ग्रेड-II
18 वर्ष
27 वर्ष
मल्टी-टास्किंग स्टाफ
18 वर्ष
25 वर्ष

Also read DU Non-Teaching Recruitment 2026: डीयू में नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट 21 नवंबर तक बढ़ी 

Income Tax Delhi Sports Quota Recruitment 2026: वेतनमान

पदवेतन बैंडग्रेड वेतन7वें वेतन आयोग के अनुसार समकक्ष पे लेवल
टैक्स असिस्टेंट5200-202002400पे लेवल-4
स्टेनोग्राफर ग्रेड II5200-202002400पे लेवल-4
मल्टी-टास्किंग स्टाफ5200-202001800पे लेवल-1 
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications