Trusted Source Image

Supreme Court JCA Exam City 2026: सुप्रीम कोर्ट जेसीए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, एग्जाम डेट जानें

Saurabh Pandey | November 9, 2026 | 06:06 PM IST | 1 min read

सुप्रीम कोर्ट जेसीए भर्ती परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी गई है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट जेसीए भर्ती के माध्यम कुल 250 रिक्त पदों को भरा जाना है। (आधिकारिक वेबसाइट)
सुप्रीम कोर्ट जेसीए भर्ती के माध्यम कुल 250 रिक्त पदों को भरा जाना है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने जूनियर कोर्ट असिस्टेंट (JCA) के पद के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in पर जाकर इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट जेसीए भर्ती परीक्षा की 'सिटी इंटिमेशन स्लिप' डाउनलोड करने के लिए आवेदकों को अपने रजिस्ट्रेशन विवरण का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। इस स्लिप में परीक्षा शहर की जानकारी दी गई है, जिससे उम्मीदवारों को अपनी यात्रा की योजना बनाने में मदद मिलेगी।

SC JCA Exam 2026: परीक्षा तिथि

सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पदों के लिए ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट 20 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। टाइपिंग स्पीड टेस्ट, वर्णनात्मक लिखित परीक्षा और इंटरव्यू की तारीख बाद में बताई जाएगी।

SC JCA Exam 2026: परीक्षा पैटर्न

परीक्षा का विवरणअवधिअधिकतम अंकन्यूनतम क्वालीफाइंग अंक

वस्तुनिष्ठ परीक्षा

(100 बहुविकल्पीय प्रश्न- 20 सामान्य अंग्रेजी 

15 सामान्य योग्यता

15 सामान्य ज्ञान

15 न्यायपालिका प्रावधान

10 सुप्रीम कोर्ट रूल्स 2013

10 सुप्रीम कोर्ट ऑफिसर्स एंड सर्वेंट्स रूल्स 1961

15 कंप्यूटर ज्ञान

1½ घंटे10050
कंप्यूटर पर अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट (35 शब्द प्रति मिनट)10 मिनट5025

लिखित परीक्षा (वर्णनात्मक - अंग्रेजी भाषा)

2 घंटे10050
इंटरव्यू–2513


Also read AFMS MO Recruitment 2026: सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा में मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती, 9 नवंबर से आवेदन 

SC JCA Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

सुप्रीम कोर्ट जेसीए भर्ती 2026 में 'जूनियर कोर्ट असिस्टेंट' (JCA) पद के लिए 250 रिक्तियां शामिल हैं। यह पद 'पे मैट्रिक्स' के लेवल 6 के अंतर्गत 'ग्रुप-B नॉन-गजेटेड' श्रेणी में आता है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications