Trusted Source Image

BSEB STET 2026 Date Revised : बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा तिथि में बदलाव, नई डेट जानें

Saurabh Pandey | November 9, 2026 | 03:54 PM IST | 1 min read

बीएसईबी ने बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा तिथि में बदलाव किया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।

बीएसईबी ने सार्वजनिक अवकाश के मद्देनजर बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा तिथि में बदलाव किया है। (आधिकारिक वेबसाइट)
बीएसईबी ने सार्वजनिक अवकाश के मद्देनजर बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा तिथि में बदलाव किया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET), 2026 की तिथि में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार द्वारा जारी अधिसूचना में 11 नवंबर 2026 को चित्रगुप्त पूजा एवं भाई दूज का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसी के मद्देनजर इस तिथि को आयोजित होने वाली एसटेट की परीक्षा को स्थगित कर नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

बिहार बोर्ड के अनुसार, पूर्व में 11 नवंबर 2026 को निर्धारित माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा अब 22 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों की सुविधा और पर्व-त्योहारों के अवकाश को देखते हुए बोर्ड ने केवल एक दिन की परीक्षा की तिथि में यह बदलाव किया है।

BSEB STET 2026: संशोधित एडमिट कार्ड डेट

बिहार बोर्ड द्वारा 11 नवंबर की जगह 22 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली इस एक दिन की पुननिर्धारित परीक्षा के लिए संशोधित एडमिट कार्ड 12 नवंबर 2026 से जारी कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर जाकर अपना नया एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को नया एडमिट कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य है। यदि कोई उम्मीदवार पुराना एडमिट कार्ड लेकर आता है, तो उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Also read BSEB SLET New Exam Date 2026: बिहार विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष परीक्षा की तिथि में बदलाव, अब 23 नवंबर को एग्जाम

BSEB STET 2026 Admit Card: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर, बिहार एसटेट एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  3. लिंक पर क्लिक करते ही, स्क्रीन पर एक नई लॉगिन विंडो खुलेगी।
  4. अब अपने क्रेडेंशियल्स दर्ज करके लॉगिन करें।
  5. बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications