Trusted Source Image

IIM CAT 2026 Exam: कैट परीक्षा में 20 दिन शेष, जानें प्रिपरेशन टिप्स, एग्जाम गाइडलाइंस, टॉप एमबीए कॉलेज

Santosh Kumar | November 9, 2026 | 02:55 PM IST | 2 mins read

कैट परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी, जिसे 3 सेक्शन में बांटा गया है-वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग, और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड -हर सेक्शन के लिए 40 मिनट का समय दिया जाएगा।

Back

Past 10 years CAT Question Papers with Solutions

Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.

Download Ebook
कैट एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर उपलब्ध हैं। (प्रतीकात्मक-पिक्सल)
कैट एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर उपलब्ध हैं। (प्रतीकात्मक-पिक्सल)

नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) द्वारा आयोजित कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2026 में अब केवल 20 दिन बचे हैं। यह परीक्षा 29 नवंबर को देशभर के लगभग 170 शहरों में 3 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इस साल, परीक्षा का आयोजन आईआईएम इंदौर कर रहा है। कैट एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर उपलब्ध हैं। लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, ताकि वे 22 आईआईएम और अन्य बेहतरीन बी-स्कूलों में दाखिला लें सकें। कैट परीक्षा पैटर्न पिछले वर्षों की तरह ही रहेगा। 

परीक्षा अवधि 120 मिनट होगी, जिसे 3 सेक्शन में बांटा गया है-वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग, और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड -हर सेक्शन के लिए 40 मिनट का समय दिया जाएगा।

IIM CAT 2026 Exam: परीक्षा के लिए प्रिपरेशन टिप्स

उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड में बताए गए सेंटर पर और तय समय (स्लॉट) से काफी पहले पहुंचना होगा। तैयारी के आखिरी 20 दिनों में, अपना ध्यान रिवीजन, मॉक टेस्ट और विश्लेषण (एनालिसिस) पर केंद्रित करें। 

नए टॉपिक शुरू करने के बजाय, अपने कमजोर हिस्सों को मजबूत करने पर ध्यान दें। रोज कम से कम एक मॉक टेस्ट दें और अपनी गलतियों का विस्तार से विश्लेषण करें। टाइम मैनेजमेंट और एक्यूरेसी (सटीकता) पर विशेष ध्यान दें।

IIM CAT Exam 2026: आईआईएम कैट एग्जाम गाइडलाइंस

इसमें नेगेटिव मार्किंग भी है। परीक्षा के दिन के लिए दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करना जरूरी है। रिपोर्टिंग समय से कम से कम 60-90 मिनट पहले सेंटर पर पहुंच जाएं। अपने साथ केवल एडमिट कार्ड और एक फोटो आईडी ही ले जाएं।

मोबाइल फोन, घड़ी, कैलकुलेटर, बैग या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना पूरी तरह से मना है। गेट बंद होने के बाद एंट्री नहीं मिलेगी। वेबसाइट पर ऑफिशियल मॉक टेस्ट भी है, जो परीक्षा के इंटरफेस को समझने में मदद करेगा।

Also readIIM CAT Admit Card 2026: कैट एडमिट कार्ड iimcat.ac.in पर जारी, 29 नवंबर को 3 शिफ्ट में होगा एग्जाम

Top MBA Colleges in India 2026: भारत के 10 टॉप एमबीए कॉलेज

कैट स्कोर के आधार पर, न केवल आईआईएम बल्कि कई अन्य प्रतिष्ठित संस्थान भी प्रवेश देते हैं। राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) 2025 रैंकिंग के अनुसार, शीर्ष एमबीए कॉलेजों की सूची इस प्रकार है-

रैंक

कॉलेज/संस्थान का नाम

शहर

1

आईआईएम अहमदाबाद

अहमदाबाद

2

आईआईएम बैंगलोर

बेंगलुरु

3

आईआईएम कोझिकोड

कोझिकोड

4

आईआईटी दिल्ली (डीएमएस)

नई दिल्ली

5

आईआईएम लखनऊ

लखनऊ

6

आईआईएम मुंबई

मुंबई

7

आईआईएम कलकत्ता

कोलकाता

8

आईआईएम इंदौर

इंदौर

9

एमडीआई गुड़गांव

गुड़गांव

10

एक्सएलआरआई जमशेदपुर

जमशेदपुर

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications