Saurabh Pandey | November 9, 2026 | 02:48 PM IST | 1 min read
डीयू में नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 21 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने सीनियर असिस्टेंट और असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जो पूर्व निर्धारित तिथि तक आवेदन करने से चूक गए थे, वे अब 21 नवंबर तक अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
इस भर्ती के तहत असिस्टेंट पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 32 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि सीनियर असिस्टेंट पदों के लिए आयुसीमा 35 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
इसके साथ ही आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी अनिवार्य है। उम्मीदवार की कंप्यूटर पर टाइपिंग स्पीड अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या फिर हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
श्रेणी | आवेदन शुल्क |
अनारक्षित / सामान्य | 1,000 रुपये |
अन्य पिछड़ा वर्ग (NCL) / ईडब्ल्यूएस / महिला | 800 रुपये |
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / दिव्यांग | 600 रुपये |